WC: धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक, इंग्लैंड से मैच के लिए लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे
29 अक्तूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या लखनऊ में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। उन्हें बाएं टखने में चोट लगी थी। बांग्लादेश के खिलाफ वह तीन गेंद ही फेंक सके थे। इसके बाद पूरा मैच नहीं खेल पाए थे। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
विस्तार
बीसीसीआई ने बताया- ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे। वह 20 अक्तूबर को टीम के साथ धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे और अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) October 20, 2023
Medical Update: Hardik Pandya 🔽 #CWC23 | #TeamIndiahttps://t.co/yiCbi3ng8u
टीम कॉम्बिनेशन को लेकर हो सकती है परेशानी
रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल टीम ने उनके टखने के स्कैन की रिपोर्ट का आकलन किया और उन्हें लगा कि इंजेक्शन लेने से वह ठीक हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई ने इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ली और उनकी भी यही राय थी। ऐसे में उन्हें एक मैच के लिए आराम दिया गया है। हालांकि, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम मैनेजमेंट को उनके रिप्लेसमेंट और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी सोच विचार करना पड़ेगा।
हार्दिक को कैसे लगी थी चोट
फीजियो ने हार्दिक के बाएं पैर में पट्टी लगाया और पेन किलर स्प्रे भी किया, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। हार्दिक ने उठकर फिर से गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन उनसे नहीं हो पाया। ऐसे में रोहित ने बिना किसी देरी के और रिस्क न लेते हुए हार्दिक को फीजियो के साथ मैदान के बाहर भेज दिया। तब तक हार्दिक ने अपने पहले ओवर की तीन गेंद फेंकी थी। बाकी की तीन गेंद विराट कोहली ने फेंकी। उन्होंने छह साल बाद वनडे में गेंदबाजी की।
रोहित ने मैच के बाद क्या कहा था?
इस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है भारत
हार्दिक पांड्या के न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलने पर शार्दुल को आराम देकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खिलाया जा सकता है, क्योंकि धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। वहीं, हार्दिक की जगह एक स्पेशलिस्ट बैटर यानी सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। इस कॉम्बिनेशन में भारत के पास रोहित, शुभमन, विराट, श्रेयस, राहुल और सूर्या के रूप में छह विशेषज्ञ बल्लेबाज होंगे। वहीं, जडेजा के रूप में एक ऑलराउंडर होगा। साथ ही शमी, बुमराह और सिराज के रूप में तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और कुलदीप के रूप में एक विशेषज्ञ स्पिनर होगा।
हार्दिक का इस विश्व कप में प्रदर्शन
इससे पहले अक्षर भी हुए थे चोटिल
विश्व कप 2023 शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था जब बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। उन्हें एशिया कप के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद अक्षर की जगह रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया गया था। अश्विन को अब तक सिर्फ एक ही मैच (ऑस्ट्रेलिया) में मौका मिला है।