फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 Equations for Afghanistan and Pakistan to reach World Cup semi-finals

WC 2023: अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 438 रन से जीतना होगा मैच, पाकिस्तान के लिए ये हैं समीकरण

Thu, 09 Nov 2023 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Nov 2023 10:44 PM IST
सार

श्रीलंका पर जीत के बाद न्यूजीलैंड के नौ मैचों में 10 अंक हो गए हैं। उसका नेट रनरेट +0.743 हो गया है। वहीं, आठ मैचों में चार जीत के साथ पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। उसके आठ अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट +0.036 है।

विज्ञापन
WC 2023 Equations for Afghanistan and Pakistan to reach World Cup semi-finals
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड ने विश्व कप के 41वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही उसने सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है। उसका मुकाबला भारत से होना लगभग तय है। न्यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को मुश्किलों में डाल दिया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से करीब-करीब बाहर हो चुकी हैं। अब अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


श्रीलंका पर जीत के बाद न्यूजीलैंड के नौ मैचों में 10 अंक हो गए हैं। उसका नेट रनरेट +0.743 हो गया है। वहीं, आठ मैचों में चार जीत के साथ पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। उसके आठ अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट +0.036 है। अफगानिस्तान ने भी आठ मैच में चार जीते हैं। उसके खाते में आठ अंक हैं। अफगानिस्तान का नेट रनरेट -0.338 है। वह सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के लिए समीकरण
अफगानिस्तान की टीम का नेट रनरेट पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से काफी खराब है। अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो सबसे पहले शुक्रवार (10 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 438 रन के अंतर से जीत हासिल करनी होगी। यह एक तरह से अंसभव काम है। अगर किसी कारण मैच रद्द होता है तो अफगानिस्तान की बाहर हो जाएगी। अगर चमत्कारिक प्रदर्शन करके अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीत भी लेती है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के हारने की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए क्या हैं समीकरण
पाकिस्तान की टीम अगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे मैच को 287 रन के अंतर से जीतना होगा। वहीं, अगर दूसरी पारी में पाकिस्तान को बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो उसे इंग्लैंड द्वारा मिले किसी भी लक्ष्य को 16 गेंद में हासिल करना होगा।

उदाहरण: 
  • पाकिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाता है तो उसे इंग्लैंड को 13 रन पर ऑलआउट करना होगा। ऐसे में वह 287 रन से जीतेगा।
  • पाकिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाना है तो उसे इंग्लैंड की टीम को 63 रन पर समेटना होगा। वह 287 रन से जीत जाएगा।
  • पाकिस्तान अगर 400 रन बनाता है तो उसे इंग्लैंड को 112 रन पर ऑलआउट करना होगा। वह 288 रन से जीत जाएगा।
  • पाकिस्तान की टीम बाद में बल्लेबाजी करती है तो 2.4 ओवर में उसे लक्ष्य हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed