फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 Cricket Australia selected best team of cricket World Cup four Indians among them virat Kohli captain

WC 2023: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम, इनमें चार भारतीय; कोहली को बनाया कप्तान

Mon, 13 Nov 2023 03:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Nov 2023 03:53 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें भारत के चार खिलाड़ी हैं। कोहली ने 2021 के बाद से सीमित ओवरों में कप्तानी नहीं की है। इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कमान सौंपी है।

विज्ञापन
WC 2023 Cricket Australia selected best team of cricket World Cup four Indians among them virat Kohli captain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप में लीग चरण के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों में सिर्फ भारत ही अब तक एक भी मैच नहीं हारा। उसने लीग राउंड में अपने सारे मैच जीते। लीग चरण समाप्त होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 'टूर्नामेंट की टीम' चुनी। हैरानी की बात है कि उसके द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ टीम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नहीं चुना गया है। विराट कोहली को कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें भारत के चार खिलाड़ी हैं। विराट कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है। कोहली ने 2021 के बाद से सीमित ओवरों में कप्तानी नहीं की है। इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कमान सौंपी है।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा चुनी गई विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम
क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), विराट कोहली (भारत), एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका), रवींद्र जडेजा (भारत), मोहम्मद शमी (भारत), एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया), जसप्रीत बुमराह (भारत), दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड में होगा सेमीफाइनल मैच
अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है। विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे संस्करण में सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। पिछली बार 2019 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। तब विराट कोहली कप्तान थे और वह मैच महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साबित हुआ। धोनी ने 2020 में संन्यास ले लिया था। टीम इंडिया उस हार को अब तक नहीं भूली होगी और इस बार मुंबई में कीवी टीम से बदला लेने उतरेगी।

नॉकआउट का शेड्यूल
तारीख मैच टीमें जगह
15 नवंबर पहला सेमीफाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई
16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
19 नवंबर फाइनल -- अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed