{"_id":"6527fcd13cb8ee14de0bd579","slug":"wc-2023-commentator-harsha-bhogle-suffering-with-dengue-to-miss-india-vs-pakistan-world-cup-match-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में मच्छरों का आतंक!: अब इस दिग्गज कमेंटेटर को हुआ डेंगू, भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं करेंगे कमेंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप में मच्छरों का आतंक!: अब इस दिग्गज कमेंटेटर को हुआ डेंगू, भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं करेंगे कमेंट्री
Thu, 12 Oct 2023 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:34 PM IST
सार
कमेंट्री पर वापस लौटने को लेकर भोगले ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह पुणे में 19 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के लिए कमेंट्री ड्यूटी पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
दीपिका, अजय जडेजा और हर्षा भोगले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में आयोजित विश्व कप 2023 में अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं। फैंस इस टूर्नामेंट का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि, अब विश्व कप में मच्छरों का आतंक भी देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले शुभमन गिल को डेंगू हुआ था और वह अब रिकवर कर रहे हैं। वहीं, उनके बाद अब एक दिग्गज भारतीय कमेंटेटर भी डेंगू से पीड़ित हैं। इसकी वजह से वह भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्तूबर को होने वाले मैच में भी कमेंट्री नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
हर्षा भोगले डेंगू से जूझ रहे
'वॉयस ऑफ क्रिकेट' कहे जाने वाले कमेंटेटर हर्षा भोगले ने गुरुवार को बताया कि उन्हें डेंगू बुखार है। भोगले ने खुलासा किया कि वह शनिवार को अहमदाबाद में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के मुकाबले के लिए कमेंट्री बॉक्स में नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगले ने साथी कमेंटेटरों को धन्यवाद कहा
हर्षा भोगले
- फोटो : सोशल मीडिया
भोगले ने इसकी पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल का सहारा लिया। इस 62 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच की दूसरी पारी से काम से हटने के बाद अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए अपने सह-कमेंटेटरों और प्रसारण टीम को भी धन्यवाद दिया।
19 को काम पर लौटेंगे हर्षा
कमेंट्री पर वापस लौटने को लेकर भोगले ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह पुणे में 19 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के लिए कमेंट्री ड्यूटी पर लौट आएंगे। उन्होंने कहा, 'मैं निराश हूं कि मुझे 14 तारीख को भारत-पाकिस्तान मैच से बाहर रहना पड़ेगा, लेकिन मुझे डेंगू है और इसके परिणामस्वरूप कमजोरी और प्रतिरोधक क्षमता में कमी से काम करने में दिक्कत होगी।
I am disappointed at having to miss out on #IndiavsPak on the 14th. But I have dengue and the resultant weakness, and lowered immunity, will make it impossible. I am hoping to be back in time for the game on the 19th. My colleagues, and the broadcast crew, have been very helpful…
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) October 12, 2023
हर्षा ने क्या लिखा
हर्षा ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि मैं 19 तारीख को मैच के लिए कमेंट्री बॉक्स में वापस आ जाऊंगा। मेरे सहयोगी और प्रसारण दल बहुत मददगार रहे हैं और भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच में मेरे काम से हट जाने के बाद उन्होंने मेरा भी काम संभासा। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद कहने के लिए उत्सुक हूं।
भारत का विजयी सफर जारी
भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराने के बाद बुधवार को अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर अपना सफर जारी रखा। इन दो जीत से टीम इंडिया को आत्मविश्वास मिला है और पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को एक दबाव मैच में हराने से बेहतर महसूस कर रही होगी। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में उसने नीदरलैंड और दूसरे मैच में श्रीलंका को हराया था।