{"_id":"1b785a1a-4858-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"watson-to-lead-if-injured-clarke-ruled-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क की जगह कप्तान बन सकते हैं वाटसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क की जगह कप्तान बन सकते हैं वाटसन
होबार्ट/एजेंसी
Updated Mon, 17 Dec 2012 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो चुके कप्तान माइकल क्लार्क की जगह शेन वाटसन आस्ट्रेलिया का कप्तान बन सकते हैं। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होना है। मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी के दौरान क्लार्क के दाई जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिसके बाद उन्हें बीच में ही बल्लेबाजी छोड़कर मैदान से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि बाद में वह फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे लेकिन अपनी नियमित जगह के बदले स्लिप में खड़े दिखे। कोच मिकी आर्थर ने कहा, ‘क्लार्क का अभी एमआरआई स्कैन होना है जिसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा। उन्हें जिस तरह की भी उपचार चाहिए वह ले रहे हैं और इस बारे में कुछ भी मंगलवार से पहले कहना मुश्किल है।’
विज्ञापन