फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Watch: Young Fan Goes Crazy After Meeting Virat Kohli Ahead Of India vs Australia ODI Series

IND vs AUS Video: विराट कोहली से ऑटोग्राफ पाकर झूम उठा नन्हा फैन, जमीन पर लोटपोट होकर जताई खुशी, वीडियो वायरल

Fri, 17 Oct 2025 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Oct 2025 09:32 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले का यह वीडियो सिर्फ एक फैन की खुशी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं का प्रतीक है। कोहली और रोहित भले ही करियर के अंतिम पड़ाव पर हों, पर उनके प्रति फैंस का प्यार पहले जितना ही गहरा है।

विज्ञापन
Watch: Young Fan Goes Crazy After Meeting Virat Kohli Ahead Of India vs Australia ODI Series
कोहली से मिलने पहुंचा नन्हा फैन - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही माहौल जोश से भर गया है। भारतीय टीम फिलहाल पर्थ में अभ्यास सत्र में जुटी है, जहां एक छोटे फैन का कोहली से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा प्रशंसक विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने के बाद खुशी से उछलता-कूदता नजर आता है। वह मैदान में चारों ओर दौड़ते हुए अपनी खुशी जाहिर करता है, मानो उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश पूरी हो गई हो। फैन का यह मासूम उत्साह क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को छू गया और वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।
विज्ञापन

विराट और रोहित ने जमकर की नेट प्रैक्टिस
विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों पूर्व भारतीय कप्तान, टीम से जुड़ने के बाद पहले ही दिन से मैदान पर उतर आए। दोनों ने नेट्स में करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की, जहां वे शानदार लय में नजर आए। टीम इंडिया का यह अभ्यास सत्र ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज (19 अक्तूबर से शुरू) से पहले हुआ, जिसमें खिलाड़ी फिटनेस और स्ट्राइक टच पर खास ध्यान दे रहे हैं।

रोहित की गंभीर से हुई लंबी चर्चा
रोहित शर्मा को नेट सत्र के बाद टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि दोनों ने बल्लेबाजी रणनीति और टीम संयोजन पर चर्चा की।
वहीं, टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने भी दोनों दिग्गजों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कोहली और रोहित का अनुभव टीम के लिए अमूल्य है। वे न सिर्फ बल्लेबाजी में, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

Watch: Young Fan Goes Crazy After Meeting Virat Kohli Ahead Of India vs Australia ODI Series
रोहित और गंभीर की लंबी बातचीत - फोटो : youtube sreen grab
करियर के अंतिम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो सकते हैं दोनों दिग्गज
कोहली और रोहित दोनों ने इस साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय को भी अलविदा कह दिया था। अब वे सिर्फ वनडे प्रारूप में टीम के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए यह दौरा शायद उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया टूर साबित हो सकता है। 2027 वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी को लेकर भी फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि यह उनके फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


फैन्स के दिलों में अब भी कोहली-रोहित का जादू कायम
भले ही ये दोनों खिलाड़ी अब सीमित प्रारूपों में ही दिखाई देते हों, लेकिन फैंस के दिलों में उनका क्रेज बिल्कुल कम नहीं हुआ है। पर्थ में उस छोटे बच्चे की खुशी ने यह साफ कर दिया कि विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक भावना हैं, और जब तक वह मैदान पर हैं, भारतीय क्रिकेट के फैंस का जोश कभी कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed