फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Watch VIDEO: Pakistan Star Usama Mir Slams 34 Runs In One Over, five sixes and one four

6,6,6,6,4,6: पाकिस्तान के उसामा मीर का तूफान, एक ओवर में पांच छक्के समेत बनाए 34 रन, देखें VIDEO

Tue, 04 Apr 2023 11:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Apr 2023 11:53 AM IST
सार

जीआईसी और कराची वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में  उसामा ने 20 गेंदों में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उसामा की पारी की बदौलत गनी इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिकेट ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 236 रन बनाए।

विज्ञापन
Watch VIDEO: Pakistan Star Usama Mir Slams 34 Runs In One Over, five sixes and one four
उसामा मीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज उसामा मीर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने एकबार फिर अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। गनी रमजान टूर्नी 2023 टूर्नामेंट के दौरान उसामा ने एक ओवर में 34 रन जड़े। उन्होंने इस ओवर में एक चौका और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके द्वारा खेली गई पारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन

दरअसल, इस टूर्नामेंट के दौरान जीआईसी और कराची वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में  उसामा ने 20 गेंदों में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उसामा की पारी की बदौलत गनी इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिकेट ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 236 रन बनाए। हाल ही में हुए पाकिस्तान सुपर लीग में भी उसामा ने कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। वह अब तक पाकिस्तान के लिए तीन वनडे मैच खेल चुके हैं और धीरे-धीरे टीम में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनी रमजान टूरनी पाकिस्तान क्रिकेट कैलेंडर का एक नियमित टूर्नामेंट है। यह टूर्नामेंट रमजान के महीने के दौरान आयोजित किया जाता है और प्रतियोगिता में प्रति टीम दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की अनुमति दी जाती है। कुल आठ टीमें इसमें भाग लेती हैं।
विज्ञापन

गनी रमजान टूरनी 2023 पिछले कुछ वर्षों में एक स्टार-स्टडेड मामला बन गया है और इस साल रोस्टर में बाबर आजम, शादाब खान, इहसानुल्लाह, आजम खान, उस्मान कादिर, उमर अकमल, अहसान अली और आबिद अली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इहसानुल्लाह और आजम खान दोनों ने पीएसएल में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के लिए युवा प्रतिभाओं के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed