{"_id":"5db7e12e8ebc3e93cf659122","slug":"watch-ms-dhoni-plays-table-tennis-with-dwayne-bravo-in-chennai-super-kings","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने टेबल पर खेला ऐसा शॉट की हैरान रह गए ब्रावो, चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने टेबल पर खेला ऐसा शॉट की हैरान रह गए ब्रावो, चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेयर किया वीडियो
Tue, 29 Oct 2019 12:20 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
एम एस धोनी की संन्यास की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पटा पड़ा है, लेकिन धोनी हैं कि इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं। इस बीच उनका एक वीडियो आया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया। माही क्रिकेट के मैदान के बादशाह तो हैं ही साथ ही अन्य कई खेल भी वह खेलते हुए दिख जाते हैं। हाल ही में धोनी की आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें धोनी टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो मार्च 2019 का है, जिसमें धोनी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। टीटी खेलने के दौरान धोनी एक-दो शॉट खेलने के बाद बैकहैंड शॉट मारते हुए ब्रावो को हैरान कर देते हैं।
विज्ञापन
दिवाली के लिए खासतौर से बनाए गए इस वीडियो में खिलाड़ी पार्टी वियर ड्रेस में नजर आए। इस वीडियो में एम एस धोनी और ड्वेन ब्रावो एक-दूसरे से टेबल टेनिस खेलते दिख रहे हैं वहीं रवींद्र जडेजा पूल (बिलियर्ड्स) खेलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
धोनी और ब्रावो का टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया। सीएसके ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि इस वीडियो को मार्च 2019 में रिकॉर्ड किया गया था। जिसमे ये दिग्गज खिलाड़ी दीपावली क्लेक्शन शूट के लिए इक्ट्ठा हुए थे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन