{"_id":"5db7ceed8ebc3e01711f8fb2","slug":"watch-david-warner-makes-young-fan-day-with-brilliant-gesture","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद जीता दिल, ऑटोग्राफ मांग रहे बच्चे को दिया खास गिफ्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद जीता दिल, ऑटोग्राफ मांग रहे बच्चे को दिया खास गिफ्ट
Tue, 29 Oct 2019 11:02 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इसी साल बैन के बाद वापसी की। एशेज में तो उनका बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन टी-20 टीम में लौटते ही वॉर्नर ने तहलका मचा दिया और सेंचुरी जड़ दी। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वॉर्नर ने 56 गेंदों में 10 चौके चार छक्के की मदद से शानदार शतकीय पारी खेली। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह पहला शतक था।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच के लिए जब खिलाड़ी वार्मअप कर रहे थे, उस समय ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर पवेलियन की तरफ जब जा रहे थे। उस समय उन्होंने अपने ग्लव्स को निकाल कर एक बच्चे को दे दिया। जिसे देखकर बच्चा को चौंक गया, उससे जब पूछा गया तो वो सही से उसका जवाब भी नहीं दे पा रहा था। आसपास बैठे लोग भी वॉर्नर के इस अंदाज से चौक गए।
विज्ञापन
These young fellas won't ever forget their trip to the cricket today. All class from @davidwarner31 👏 #AUSvSL pic.twitter.com/3z57vgwuS9
विज्ञापन विज्ञापन— cricket.com.au (@cricketcomau) October 27, 2019
अब वार्नर से उनकी टीम को और ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगले साल ऑस्ट्रेलिया की टीम घरेलू मैदान पर ही टी-20 विश्व कप खेलती हुई नजर आएगी। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने बाद सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। जिसके बाद तीसरा मैच एक नवंबर को खेला जाएगा।