फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Jaffer trolled Australia cricket team for not giving follow on to pakistan, shared rahul dravid and vvs laxman memorable innings of kolkata test

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले पर वसीम जाफर ने ली चुटकी, द्रविड़-लक्ष्मण की तस्वीर शेयर कर याद दिलाई पुरानी गलती

Mon, 14 Mar 2022 10:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 14 Mar 2022 10:15 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कराची में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मेहमान टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 556 रन बनाने के बाद तीसरे दिन पाकिस्तान को महज 148 रन पर ही समेट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 408 रनों की मजबूत बढ़त होने के बावजूद पाकिस्तान को फॉलोऑन देने की बजाय खुद दोबारा से बल्लेबाजी शुरू की।

विज्ञापन
Wasim Jaffer trolled Australia cricket team for not giving follow on to pakistan, shared rahul dravid and vvs laxman memorable innings of kolkata test
वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter@wasimjaffer14

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कराची में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मेहमान टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 556 रन बनाने के बाद तीसरे दिन पाकिस्तान को महज 148 रन पर ही समेट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 408 रनों की मजबूत बढ़त होने के बावजूद पाकिस्तान को फॉलोऑन देने की बजाय खुद दोबारा से बल्लेबाजी शुरू की। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए और कुल 489 रनों की बढ़त हासिल कर ली।  

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया द्वारा पाकिस्तान को फॉलोऑन नहीं देने के फैसले ने सभी को हैरान किया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने अंदाज में ही इस पर अपनी बात रखी है। जाफर ने राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की 21 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर ऑस्ट्रेलिया की चुटकी ली। उन्होंने लिखा, "21 साल बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम फॉलोऑन लागू करने से हिचकिचा रही है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में साल 2001 में आज ही के दिन टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में भारतीय टीम 171 रन पर सिमट गई थी। यहां ऑस्ट्रेलियाई के पास 274 रनों की बढ़त थी और फिर उसने भारत को फॉलोऑन देकर दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया। यहां ऑस्ट्रेलिया का दांव उल्टा पड़ गया और भारत ने 657 रन बनाकर पारी घोषित करने के साथ ही मेहमान टीम के सामने 384 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से तब वीवीएस लक्ष्मण (281) और राहुल द्रविड़ (180) ने मिलकर पांचवे विकेट के लिए 376 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। इसके बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 212 रनों पर समेट कर मैच को 171 रनों से जीत लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed