{"_id":"f096535c-6872-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"wasim-jaffer-breaks-ranji-trophy-century-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में शतकों के बादशाह बने जाफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी में शतकों के बादशाह बने जाफर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 27 Jan 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके मुंबई के वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक और रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। जाफर ने दिल्ली के अजय शर्मा के 31 सैंकड़ों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मुंबई टीम के विश्वसनीय बल्लेबाज जाफर ने 246 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 132 रन बनाए। जाफर ने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 16,000 रन भी पूरे कर लिए। यह उनका 32वां शतक था। मुंबई के पूर्व कप्तान और ओपनर जाफर ने अपनी इस पारी के दौरान रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जाफर ने मुंबई के अपने पूर्व टीम साथी अमोल मजूमदार को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस सत्र के शुरू में जाफर को पार किया था। जाफर जब यह रिकॉर्ड बना रहे थे तो टेलीविजन पर कमेंट्री कर रहे मजूमदार ने कहा, 'वैल डन वसीम'।
विज्ञापन
जाफर का सेमीफाइनल में कोई बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था लेकिन फाइनल में उन्होंने सही समय पर मुंबई के लिए शतकीय पारी खेली और साथ ही प्रथम श्रेणी में 16,000 रन भी पूरे कर डाले। उनके 210 प्रथम श्रेणी मैचों में अब 50 से ज्यादा के औसत से 16,049 रन हो गए हैं। प्रथम श्रेणी में जाफर का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 314 रन है।
विज्ञापन
34 वर्षीय जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 1,944 रन बनाए हैं। जाफर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट अप्रैल 2008 में कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।