{"_id":"297ec3ed32ba199b88bc4593a540da7d","slug":"warm-up-match-cricket-australia-xi-vs-indians-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन का खेल खत्म, भारत के 55 रन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले दिन का खेल खत्म, भारत के 55 रन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Nov 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चायकाल के बाद 219 रनों पर समेट दिया। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को दो 2 दिवसीय अभ्यास मैच खेलने हैं।
एडिलेड में खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए थे। टीम ने सधी शुरुआत की लेकिन शिखर धवन (10) जोश लालोर की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए।
इसके बाद मुरली विजय (32) और चेतेश्वर पुजारा (13) ने दूसरे विकेट के लिए 9.4 ओवर में 34 रनों की साझेदारी कर टीम को दिन का खेल खत्म होने तक और कोई झटका नहीं लगने दिया।
विज्ञापन
भारत की ओर से तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने 3 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद शमी, करन शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को 2-2 जबकि आर अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

Trending Videos
आरोन के बाद साहा ने किया विकेटकीपिंग में कमाल
आस्ट्रेलियाई टीम का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने मैथ्यू शॉर्ट को खाता खोले बगैर ही आउट करा दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। वरुण आरोन ने 21वें ओवर में 3 गेंदों के अंदर 2 विकेट झटककर कंगारुओं को परेशानी में डाल दिया।
ओपनर रेयान कार्टर्स ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। उन्हें अश्विन ने रिदिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपिंग कर रहे रिदिमान साहा के लिए भी आज का दिन बेहद शानदार रहा क्योंकि उन्होंने 5 बल्लेबाजों को कैच आउट कराने के बाद एक बल्लेबाज को स्टंप आउट कराया। इस तरह से उन्होंने 6 बल्लेबाजों को आउट कराने में अपना योगदान दिया।
इससे पहले आज से एडिलेड में खेले जा रहे पहले अभ्यास मैच के शुरुआती दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की शुरुआत दिलाई और 150 रन के पार पहुंचने से पहले मेजबान टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। हालांकि पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और टीम को 200 के पार पहुंचा ही दिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर एक समय 9 विकेट 167 रन था और भारत को अंतिम जोड़ी तोड़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। 10वें विकेट के लिए हैरी कोन्वे (7) और हैरी नेल्सन (नाबाद 43) ने 52 रनों की साझेदारी की, इस जोड़ी को करन शर्मा ने तोड़ा।