फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   war between dhoni and ganguli's fans, after bhajji tweets

भज्जी के ट्वीट से फिर मचा बवाल, इस बार धोनी-गांगुली के फैन भिड़े

Sun, 10 Jul 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
war between dhoni and ganguli's fans, after bhajji tweets
- फोटो : gettyimages

क्रिकेटर हरभजन सिंह के एक ट्वीट्स से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। हरभजन सिंह इन दिनों ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। पिछले कुछ समय से हरभजन सिंह का ट्वीट खबर बनने लगा है।

विज्ञापन


इस बार उन्‍होंने सौरव गांगुली के बर्थडे पर एक ट्वीट किया। भज्‍जी ने इस ट्वीट पर पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली को जन्‍मदिन की बधाई दी। एक तरह से देखा जाए तो भज्जी के इस ट्वीट में सिर्फ अपने पसंदीदा कप्तान के जन्मदिन पर दी गईं शुभकामनाएं हैं।
विज्ञापन


ट्वीट में उन्होंने सौरव गांगुली को 'इंडिया का बेस्ट कैप्टन' लिख दिया, जिसके बाद धोनी के फैन्स ने अपना गुस्सा भज्जी पर उतारना शुरू कर दिया। गांगुली के फैन और धोनी के फैन आपस में इस बात पर बहस करने लगे कि कौन सा कप्तान इंडिया का बेस्ट कप्तान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भज्जी ने नहीं किया धोना को जन्मदिन विश

war between dhoni and ganguli's fans, after bhajji tweets

धोनी के फैन्स का गुस्सा हरभजन पर इसलिए भी निकला कि गांगुली से एक दिन पहले धोनी का जन्मदिन था, लेकिन भज्जी ने धोनी को जन्मदिन विश नहीं किया था। आपको बता दें कि सौरव गांगुली के समय टीम इंडिया के प्रमुख ऑफ स्पिनर रहे हरभजन पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। इसलिए ऐसा भी बताया जाता है कि भज्‍जी पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली के ज्‍यादा नजदीक हैं बजाय वर्तमान सीमित ओवरों के कप्‍तान एमएस धोनी के। इसके अलावा हरभजन सिंह ने राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले की कप्‍तानी में भी टीम की ओर से प्रमुख ऑफ स्पिनर गेंदबाज की भूमिका निभाई थी, लेकिन धोनी की कप्‍तानी में वे ज्‍यादा सफल नहीं हो सके।

इसी वजह से उनकी जगह आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को टीम का प्रमुख गेंदबाज बनाया गया। मालूम हो कि हरभजन सिंह टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए टेस्‍ट मैचों में चार सौ से भी अधिक विकेट ले चुके हैं। वो दुनिया के बेहतरीन ऑफ स्पिनर खिलाडि़यों में से एक हैं। फिलहाल 36 वर्षीय भज्जी भविष्य में टीम की तरफ से खेलने की राह तक रहे हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed