पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिखा बॉल टेंपरिंग पर पोस्ट, यूजर्स ने कहा- अपने दिन याद हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ करने से क्रिकेट जगत हैरान है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने गेंद पर पीले टेप का उपयोग किया, जो कैमरे में कैद हो गया। दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की जानकारी टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी थी।
इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। स्मिथ को कप्तानी, डेविड वॉर्नर को उप-कप्तानी से हटा दिया गया। बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और आईसीसी ने उन्हें 3 डिमेरिट अंक दिए हैं। स्मिथ पर एक मैच का बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
बहरहाल, इतने बड़े विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने लोगों का आकर्षण अपनी तरफ खींचा है। वकार ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद वह फैंस के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने वकार यूनिस को बॉल टेंपरिंग का वो किस्सा याद दिलाया, जिससे पूर्व तेज गेंदबाज भी शर्मसार हो गए होंगे।
Don’t tell me this is happening for the first time,,,,is it ?????? We might have to dig out some old footage 🤫 pic.twitter.com/wnk0Qvml3Q
— Waqar Younis (@waqyounis99) March 25, 2018
वकार का ट्वीट और यूजर्स का हमला
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने ट्वीट किया, 'मुझे ये मत कहियेगा कि पहली बार ऐसा हुआ, क्या ऐसा है????? हमें कुछ पुरानी फुटेज भी देखना चाहिए।' इस पोस्ट के बाद वकार को तारीफ के बजाय आलोचनाएं ज्यादा झेलनी पड़ी। वह ट्रोल हो गए।
इस पोस्ट पर जवाब देते हुए फैंस ने वह फोटो भी डाल दी, जिसमें खुद वकार बॉल टेंपरिंग करते दिख रहे हैं। याद हो कि 18 साल पहले गेंद से छेड़छाड़ के मामले में वकार यूनिस सस्पेंड हुए थे। तब मैच रेफरी जॉन रीड ने ट्राई सीरीज के बीच श्रीलंका के खिलाफ वकार को सस्पेंड कर दिया था।
Waqar tusi v great oooo qsmyyy pic.twitter.com/EB1Ksc6F2l
— Abdul Raheem Abbasi (@AbassiRaheem) March 25, 2018
Sir @waqyounis99 your tweet is getting embarrassing response, please delete it
— AliAzher (@AIiAzher) March 25, 2018
ok sir digging out old footage 😨#AchaSorry pic.twitter.com/JQ0FwMf9y5
— Nabeel Chaudhry (@chaudhry_nabeel) March 25, 2018
But still pakistani players will be legends in ball tampering. pic.twitter.com/s1SzaxAMvI
— Sid (@theesmaarkhan) March 25, 2018
Ummmm OK pic.twitter.com/FxXlLoTIWD
— خانزادی (@CuteKoji) March 25, 2018
Aap logo ke bhi old footage nikakne ki maang hogi ... fir botal ka dhakkan khulega
— LORDTRUEMAN (@LORDTRUEMAN) March 25, 2018
Who said first time Remember ??? pic.twitter.com/W6Os4nwhM6
— BatBallBails (@BatBallBails) March 25, 2018
Don’t worry @waqyounis99. You will always be remembered as the pioneer 😂https://t.co/Us26wA0ApD
— AK (@akvl7) March 25, 2018
इस शर्मनाक हरकत के कारण निलंबित होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे वकार
जुलाई 2000 में वकार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की थी। बॉल टेपरिंग मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निलंबित होने वाले वह पहले खिलाड़ी (एक मैच के लिए)। तेज गेंदबाज पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था।
बता दें कि केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेनक्रॉफ्ट बॉल टेंपरिंग करते हुए पकड़े गए। घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने गेंस से छेड़छाड़ की बात मानी।