फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wankhede Seat After MS Dhoni name where his famous 2011 World Cup six landed

'जिस सीट पर गिरा था धोनी का मशहूर छक्का, उसे विश्व विजेता कप्तान के नाम करो'

Tue, 18 Aug 2020 11:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Aug 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Wankhede Seat After MS Dhoni name where his famous 2011 World Cup six landed
धोनी का विजयी शॉट - फोटो : सोशल मीडिया

याद कीजिए 2 अप्रैल 2011 की शाम। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम। स्ट्राइक पर धोनी। नॉनस्ट्राइक एंड पर युवराज। श्रीलंकाई पेसर नुवान कुलशेखरा की गेंद पर रांची के इस राजकुमार का गननचुंबी छक्का। बैकग्राउंड में कमेंट्री करते रवि शास्त्री की आवाज। इस विजयी प्रहार ने 28 साल बाद भारत को विश्व कप दिलाया था। गेंद जिस सीट पर जाकर गिरी थी, उसे अब विश्व विजेता कप्तान के नाम पर रखा जा सकता है।

विज्ञापन


बीते कुछ दिन से बेहद निराश-हताश और दुखी हो चुके फैंस यह खबर सुनते ही खुशी से उछल सकते हैं। दरअसल, 15 अगस्त 2020 को धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को (एमसीए) एक प्रस्ताव मिला है, जिसके मुताबिक उन्हें उस सीट को धोनी के नाम पर रखना होगा, जहां माही के बल्ले से निकला छक्का गिरा था। यह प्रस्ताव एमसीए के सदस्य अजिंक्य नाइक ने रखा है।
विज्ञापन


अजिंक्य नाइक ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि जल्द ही बनने वाले एमसीए के क्रिकेट म्यूजियम में वर्ल्ड कप बॉल को रखा जाए। यह भी महान महेंद्र सिंह धोनी को सम्मान देने का एक छोटा सा सुझाव है। उनका कहना है कि इस सीट को ऐसे सजाया जाएगा जिससे भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान और वानखेड़े स्टेडियम से उनके जुड़ाव के प्रति 'सम्मान और शुक्रिया' का भाव प्रदर्शित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए। इसमें महेला जयवर्धने के 103 रन शामिल थे। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 31 रन पर दो विकेट खो दिए, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। 22वें ओवर में कोहली भी आउट हो गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए धोनी ने गंभीर के साथ मिलकर 109 रन की भागीदारी निभाई। गंभीर आउट हुए तो युवराज के साथ धोनी ने मोर्चा संभाला और नाबाद 54 रन की साझेदारी करते हुए भारत को विश्व चैंपियन बना दिया।


गंभीर ने 97 रन की पारी खेल भारतीय टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया था। युवराज 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि धोनी ने 79 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 91 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम 28 वर्ष के बाद वन-डे चैंपियन बनी। सचिन खिलाड़ियों के कंधे पर चढ़े और मैदान का पूरा चक्कर लगाया। टीम के साथ-साथ खेल प्रेमियों की आंखों से भी उस दिन खुशी के आंसू छलक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed