{"_id":"5fa979f9908986700948663f","slug":"vvs-laxman-msk-prasad-coach-ashok-singh-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीएस लक्ष्मण, एमएसके प्रसाद को कोचिंग देने वाले कोच अशोक सिंह का निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीवीएस लक्ष्मण, एमएसके प्रसाद को कोचिंग देने वाले कोच अशोक सिंह का निधन
Mon, 09 Nov 2020 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण और आंध्र के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद जैसे क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले अशोक सिंह का बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया। अशोक सिंह के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और एक बेटी है।
विज्ञापन
उनके बेटे आनंद ने कहा कि उनके पिता ने मध्यक्रम बल्लेबाज लक्ष्मण को 1998 से संन्यास के समय तक कोचिंग दी थी। आनंद सिंह ने कहा, 'पिछले साल उनकी मस्तिष्क कैंसर की सर्जरी हुई थी। इसके बाद 14 महीने तक वह ठीक रहे।' उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने 30 साल तक विभिन्न स्तर तक कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी।
विज्ञापन