{"_id":"180dc15a-8401-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"vvs-laxman-is-giving-training-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं लक्ष्मण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटे को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं लक्ष्मण
हैदराबाद/खेल डेस्क
Updated Sun, 03 Mar 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किकेटर वीवीएस लक्ष्मण जहां पूरी नजाकत के साथ गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाने के लिए मशहूर हैं वहीं वह चाहते हैं उनका छह साल का बेटा सर्वजीत गेंद पर जितना कड़ा प्रहार हो सके उतना कड़ा प्रहार करे।
विज्ञापन
लक्ष्मण ने कहा, ‘अपने बगीचे में क्रिकेट खेलते हुए मैं हमेशा अपने बेटे से कहता हूं कि गेंद पर जितना कड़ा प्रहार हो सके करो और बाकी चीजों को भूल जाओ। मुझे बच्चों को बहुत अधिक कोचिंग और जानकारी देने से नफरत है। मूल चीज यह है कि गेंद को हिट करो।’ उन्होंने यह बात हाल ही में एक किताब के विमोचन के दौरान कहीं।
विज्ञापन
बकौल लक्ष्मण, ‘कलाई की स्थिति, कोहनी की स्थिति और ऐसी अन्य चीजों के बारे में बाद में सिखाया जा सकता है। मेरे सात साल का भतीजा ड्राइव खेलते हुए मुझे अपनी कोहनी की स्थिति को देखने के लिए कहता है। मेरी इच्छा है कि मजे को बच्चे से दूर नहीं किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन