फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vivian Richards wants the Caribbean side to take a leaf out of Afghanistan's book to re-establish themselves

Champions Trophy: वेस्टइंडीज के नहीं खेलने से निराश हैं विवियन रिचर्ड्स, अफगानिस्तान से सीखने की दी सलाह

Sun, 02 Mar 2025 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

वेस्टइंडीज और श्रीलंका दो ऐसी टीमें है जो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है लेकिन पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आठ-टीमों की प्रतियोगिता में के मौजूदा सत्र के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं।

विज्ञापन
Vivian Richards wants the Caribbean side to take a leaf out of Afghanistan's book to re-establish themselves
वेस्टइंडीज की टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स इस बात से निराश हैं कि उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकी। रिचर्ड्स ने इसके साथ ही कैरेबियाई टीम को अफगानिस्तान से सीख लेने की हिदायत दी जो पहली बार आईसीसी के इस टूर्नामेंट में खेली थी। वेस्टइंडीज और श्रीलंका दो ऐसी टीमें है जो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है लेकिन पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आठ-टीमों की प्रतियोगिता में के मौजूदा सत्र के लिए क्वालिफाई करने में असफल रहीं। अफगानिस्तान का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप चरण में समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान को सराहा 
रिचर्ड्स ने कहा, मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि मेरी वेस्टइंडीज टीम अफगानिस्तान की किताब से सीख ले सकती है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने खेल में जुनून और ऊर्जा भर दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट की दुनिया में इतने लंबे समय से नहीं हैं जितना शायद  कुछ अन्य टीमें है लेकिन उनमें संघर्ष करने का जज्बा कमाल का है। जब आप चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान को देखते हैं और वेस्टइंडीज को नहीं, तो इसका मतलब है कि अफगानिस्तान कुछ सही कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा भी नहीं था विंडीज
रिचर्ड्स ने कहा कि वेस्टइंडीज को सुधार के लिए सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि इसमें शामिल सभी लोगों के प्रयासों की जरूरत होगी। मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी से चूकने के अलावा वेस्टइंडीज भारत में 2023 वनडे विश्व कप का भी हिस्सा नहीं बन पाया था। रिचर्ड्स ने कहा, हमें खुद को वहां वापस लाने के लिए जहां हम एक बार थे शायद सिर्फ खिलाड़ियों की ही नहीं, बल्कि बोर्ड के उन लोगों की भी जरूरत होगी जो जिम्मेदार पदों पर हैं। मुझे इस बात से बहुत गुस्सा आता है कि इतनी बड़ी विरासत वाली वेस्टइंडीज टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं है। इससे मुझे बहुत दुख होता है, क्योंकि हम कहीं बेहतर टीम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed