{"_id":"5e781bdb8ebc3e76b14a3a09","slug":"viv-richards-to-virat-kohli-rohit-sharma-takes-dig-at-icc-over-best-pull-shot-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा का आईसीसी पर तंज, कहा- घर से काम करना आसान नहीं होता, कोई छूट रहा है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा का आईसीसी पर तंज, कहा- घर से काम करना आसान नहीं होता, कोई छूट रहा है
Mon, 23 Mar 2020 07:46 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 23 Mar 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी पर तंज कसा है। कारण ये है कि आईसीसी ने सर्वश्रेष्ठ पुलशॉट लगाने वाले खिलाड़ी को चुनने के लिए कराए गए सर्वे में शामिल नहीं किया है। आईसीसी ने पुलशॉट खेलते हुए चार बल्लेबाजों का कोलाज ट्वीट किया और प्रशंसकों से पूछा कि इनमें सर्वश्रेष्ठ कौन है।
विज्ञापन
Which batsman, past or present, has the best pull shot, in your opinion? 👀 pic.twitter.com/TAXf8rr3el
— ICC (@ICC) March 22, 2020
विज्ञापन
इसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट विव रिचर्ड्स, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स और भारतीय कप्तान विराट कोहली शामिल थे। रोहित इससे खुश नहीं दिखे और उन्होंने ट्वीट किया। इसमें किसी की कमी खल रही है। मुझे लगता है कि घर से काम करना इतना आसान नहीं होता है। आईसीसी ने पूछा था अतीत या वर्तमान में आपकी राय में किस बल्लेबाज का बेहतरीन पुलशॉट है।
विज्ञापन
Someone’s missing here ?? Not easy to work from home I guess https://t.co/sbonEva7AM
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 22, 2020