फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   viru was major cause of my problem says chappell

मेरी परेशानी का बड़ा कारण थे वीरू: चैपल

Fri, 28 Sep 2012 01:04 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 01:04 AM IST
विज्ञापन
viru was major cause of my problem says chappell
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आस्ट्रेलियाई कोच ग्रेग चैपल ने कहा है कि उनके कोचिंग कार्यकाल के दौरान वीरेंद्र सहवाग उनकी परेशानी का बड़ा कारण थे। उन्होंने कहा कि सहवाग अपनी प्रतिभा को लेकर हमेशा अतिउत्साहित रहते थे और नियम कानून का पालन करने को लेकर अक्खड़ रवैया रखते थे। टीम इंडिया के सबसे विवादित कोच रहे चैपल ने अपने एक लेख में वीरू को अपनी परेशानी का बड़ा कारण बताते हुए उनकी जमकर निंदा की है।
विज्ञापन


चैपल ने कहा, ‘मैंने सहवाग जैसा स्ट्राइकर पहले कभी नहीं देखा लेकिन उनका रवैया काफी खराब और निराशाजनक था। मुझे लगता है कि अब सहवाग के लिए अपनी आदतें बदलना आसान नहीं है। अगर धोनी और चयनकर्ता यह सोच लें कि अब सहवाग को और बर्दाश्त नहीं करना चाहिए तो टीम उनके बिना ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप जीतना भारत के लिए आसान हो सकता है।’
विज्ञापन


सहवाग को गैर अनुशासित खिलाड़ी बताते हुए चैपल ने कहा, ‘मेरे कोचिंग कार्यकाल के दौरान वीरू हमेशा मुझे निराश करते थे। जब भी सहवाग ट्रेनिंग के लिए आते थे तो उनका मकसद हर गेंद को उड़ने से होता था। वह इस बात की परवाह नहीं करते थे कि उन्हें टिककर खेलना चाहिए क्योंकि टीम को उनकी जरूरत है लेकिन वह तो बस मैदान पर आकर तब तक स्मैश शॉट खेलते रहते थे जब तक कि वह आउट न हो जाएं। वीरू नियमों और रणनीति का पालन नहीं करते हैं और उन्हें सिर्फ अपने स्ट्राइक रेट की चिंता रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed