{"_id":"64285f73eb6503ca030fbd63","slug":"virendra-sehwag-and-manoj-tiwary-questions-ms-dhoni-captaincy-as-he-used-tushar-deshpande-as-impact-player-2023-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs CSK: वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी की कप्तानी पर उठाए सवाल, बोले- उनसे यह उम्मीद नहीं करते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs CSK: वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी की कप्तानी पर उठाए सवाल, बोले- उनसे यह उम्मीद नहीं करते
Sat, 01 Apr 2023 10:14 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:14 PM IST
सार
धोनी ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में तुषार देशपांडे का इस्तेमाल किया था। वह इस मैच में खासे महंगे रहे थे और चेन्नई की हार में उनकी खराब गेंदबाजी का बड़ा योगदान था।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
एमएस धोनी लंबे समय से कप्तान के रूप में अपने साहसी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। पिछले कई वर्षों में वह खेल की अपनी समझ में सही साबित हुए हैं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 के पहले मैच के दौरान तुषार देशपांडे को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में लाने और उन्हें अंतिम ओवर के लिए गेंद सौंपने का फैसला धोनी के पक्ष में नहीं रहा।
देशपांडे ने चार ओवर में 51 रन दिए और मैच के अंतिम ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मोईन अली जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जगह इस युवा खिलाड़ी को तरजीह देने के फैसले को गलत ठहराया और शुक्रवार को उन्होंने धोनी की कप्तानी पर दिलचस्प टिप्पणी की।
सहवाग ने कहा "अगर धोनी ने बीच में कहीं मोईन अली के एक ओवर का इस्तेमाल किया होता, तो उन्हें तुषार देशपांडे के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती, जो बेहद महंगे थे। सहवाग ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट पर एक बातचीत के दौरान कहा, आप एमएस धोनी से अक्सर ऐसी गलतियां करने की उम्मीद नहीं करते हैं, लेकिन जब दाएं हाथ के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हों तो ऑफ स्पिनर का उपयोग करने के जोखिम और इनाम के नजरिए का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आईपीएल 2023 की शुरुआत निराशाजनक की क्योंकि उन्हें गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट से हरा दिया। भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी कहा कि वह धोनी के आखिरी ओवर में देशपांडे के साथ जाने के फैसले से हैरान थे और उन्हें लगा कि राजवर्धन हंगरगेकर को अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता था।
उन्होंने कहा, "जब उन्होंने इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट तुषार देशपांडे को नई गेंद दी तो मैं हैरान रह गया। घरेलू क्रिकेट में, वह अक्सर मैच के बाद के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। मुझे लगा कि शायद वे राजवर्धन हंगरगेकर को नई गेंद दे सकते थे।"