{"_id":"5e6cdc068ebc3ea7b817f05d","slug":"virender-sehwag-revealed-who-is-his-best-friend-on-cricket-pitch-in-an-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग ने बताया मैदान पर कौन होता है उनका 'बेस्ट फ्रेंड', साथ ही कहा- यारी-दोस्ती में सब काम होते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग ने बताया मैदान पर कौन होता है उनका 'बेस्ट फ्रेंड', साथ ही कहा- यारी-दोस्ती में सब काम होते हैं
Sat, 14 Mar 2020 06:58 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बताया है कि मैदान पर उनका सबसे बेहतरीन दोस्त कौन होता है। क्रिकबज के साथ एक विडियो इंटरव्यू में सहवाग ने मोहम्मद कैफ के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह ग्राउंड पर किसे अपना फ्रेंड बनाने में फायदा समझते थे।
विज्ञापन
सहवाग ने बताया कि वह अंपायर को अपना दोस्त बनाने में काफी दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा कि अंपायर ही मैच के दौरान सबसे अहम शख्स होता है। सहवाग ने इस इंटरव्यू में कहा कि मैच में अहम है कौन, ना दूसरी टीम ना ही अपनी टीम खास है बल्कि अंपायर सबसे खास हैं। आउट उसको देना है, अगर तुम आउट हो गए तो नो बॉल भी वही देगा। तुम्हें बाहर जाना है तो एक्स्ट्रा फील्डर भी अंपायर ने ही देना है।
विज्ञापन
सहवाग के बारे में कैफ ने बताया कि वह मैच के दौरान अंपायर से काफी बातचीत करते थे। उन्होंने साथ ही बताया कि हाल में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी वह साइमन टॉफेल से काफी बातचीत करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
104 टेस्ट, 251 वन-डे और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके सहवाग ने मजाक करते हुए कहा कि उनसे यारी-दोस्ती में ही इंटरव्यू लिए जा सकते हैं। ये भी एक कला है। यारी-दोस्ती में सब काम होते हैं। सहवाग का इंटरव्यू लेना है तो वैसे तो अफॉर्ड करना मुश्किल है लेकिन यारी-दोस्ती में काम बन सकता है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन