फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag revealed he is not returning for KXIP it was prank of April fools Day

सहवाग ने IPL में ओपनिंग करने को लेकर किया बड़ा खुलासा, फैंस को लगेगा झटका

Mon, 02 Apr 2018 03:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag revealed he is not returning for KXIP it was prank of April fools Day
virendra sehwag

किंग्स इलेवन पंजाब ने वीरेंद्र सहवाग के नाम पर फैंस को अप्रैल फूल बना दिया। दरअसल, रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें देखा गया कि सहवाग बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और आईपीएल-11 में वह फ्रैंचाइजी की तरफ से ओपनिंग करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, सहवाग ने सोमवार को खुलासा किया कि उन्होंने फ्रैंचाइजी के साथ मिलकर फैंस को अप्रैल फूल बनाने की योजना बनाई थी। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने अधिकारिक ट्वीट में लिखा था, ‘ब्रेकिंग न्यूज! आपको बेहतरीन बैटिंग देखने को मिलेगी। वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर से आईपीएल में खेलने को तैयार हैं। वह पहले मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच की जगह पारी की शुरुआत करेंगे।'
विज्ञापन

 



इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर पंजाब के फैन्स ने टीम को लगातार कहने लगे थे कि अप्रैल फूल मत बनाना। यदि अप्रैल फूल बनाया तो बर्बाद हो जाओगे। इतना ही नहीं पंजाब टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी इस खबर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम एक बार फिर से वीरू पाजी को खेलते हुए देखना चाहते हैं, हम नेट पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं।'

बता दें कि किंग्स इलेवन अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ 8 अप्रैल को मोहाली में खेलेगी। याद हो कि हाल ही में हुए आईस क्रिकेट मैच के दौरान सहवाग ने तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहले मैच में 31 गेंदों पर 62  और दूसरे मैच में 22 गेंदों पर 46 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed