फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag reply to psu bankers after india vs south africa second odi

सहवाग ने किया था ऐसा ट्वीट कि भड़क उठे बैंक कर्मचारी, अब मिला यह करार जवाब

Mon, 05 Feb 2018 08:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag reply to psu bankers after india vs south africa second odi
वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे के दौरान अंपायरों द्वारा लिया गया फैसला काफी हैरान कर देने वाला था। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वन-डे 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दरअसल, हुआ यूं कि दूसरे वन-डे में जीत के लिए महज 2 रन की जरुरत थी कि तभी अंपायर ने लंच ब्रेक की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


मालूम हो कि लंच ब्रेक 40 मिनट का होता है। लंच की घोषणा सुनते ही कोहली को थोड़ा परेशान होते हुए देखा गया। इसको लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव और मजाकिया ट्वीट को लेकर चर्चीत रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर लिखा था, 'अंपायर्स टीम इंडिया के बल्लेबाजों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे पब्लिक सेक्टर के बैंक अपने ग्राहकों से कहते हैं कि लंच के बाद आना'।
विज्ञापन


सहवाग के इस ट्वीट के बाद कुछ बैंक कर्मचारी निराश हुए और सहवाग को ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई है। एक  कर्मचारी ने लिखा, 'सर...बुरा मान गया मैं। मैं हमेशा आपका हर मैच देखता हूं और एक बैंक में अफसर हूं और वहां आने वाले कस्टमर से हमेशा अच्छा बर्ताव करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बैंक कर्मचारी के इस नाराजगी पर सहवाग ने लिखा, 'बुरा न मान भाई, तू अपवाद है। ज्यादातर सरकारी बैंकों या यूं कहें कि ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में आम लोगों की परवाह नहीं की जाती। वहां कर्मचारी माई-बाप की तरह बर्ताव करते हैं, जैसे वे अपना काम करके अहसान कर रहे हों।' 
 

virender sehwag reply to psu bankers after india vs south africa second odi
वीरेन्द्र सहवाग

वहीं, एक  कर्मचारी ने लिखा, 'मैं पब्लिक सेक्टर बैंक  में काम करता हूं। हम कभी नहीं कस्टमर को कहते है कि लंचटाइम के बाद आना।' कर्मचारी के इस सवाल पर जवाब देते हुए सहवाग ने कहा, 'आप भी अपवाद हैं। लंच के अलावा और भी तरह के बहाने होते हैं। जैसे सर्वर खराब है, प्रिंटर नहीं चल रहा। यह दुर्भाग्य है कि सरकारी दफ्तरों का हाल नहीं बदल रहा।'
 



 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज की टीम 32.2 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहति 15 रन बनाकर पवेलियम लौट गए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट (44*) और शिखर धवन (51*) की शानदार जोड़ी ने 93 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया ने 20.3 ओवर में ही 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया 6 मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed