फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag has backed Vaibhav Sooryavanshi's fearless batting approach drawing comparisons with his style

सहवाग को वैभव में दिखती है अपनी झलक: पूर्व बल्लेबाज ने सूर्यवंशी को क्या दी सलाह? बोले- वह सर्वश्रेष्ठ दौर में

Sun, 11 Oct 2026 09:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 09:29 AM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को जमकर सराहा है। सहवाग का कहना है कि सूर्यवंशी में उन्हें खुद की झलक नजर आती है।

विज्ञापन
Virender Sehwag has backed Vaibhav Sooryavanshi's fearless batting approach drawing comparisons with his style
वैभव और सहवाग - फोटो : BCCI/X

विस्तार

पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में अपनी झलक दिखती है। उन्होंने इस युवा सनसनी को भारत के लिए लंबा करियर बनाने पर ध्यान देने की सलाह दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,253 रन बनाने वाले सहवाग ने सूर्यवंशी की तारीफ की। 
विज्ञापन
Trending Videos

Virender Sehwag has backed Vaibhav Sooryavanshi's fearless batting approach drawing comparisons with his style
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
सहवाग बोले- पहली गेंद से शॉट मारना चाहते हैं वैभव
सूर्यवंशी ने अब तक आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है। अपने जमाने में सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रहे सहवाग ने कहा, सूर्यवंशी इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं और उनकी सोच कुछ हद तक मेरी जैसी है। वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने के इरादे से उतरते हैं। अब यह देखना अहम होगा कि उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका कब मिलता है और वह कितने मैच खेलते हैं।

सहवाग ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी शीर्ष स्तर के क्रिकेट में खेलने के लिए पर्याप्त प्रतिभाशाली है, तो उसकी उम्र को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयु वर्ग के टूर्नामेंट में उम्र के नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन आईपीएल या भारतीय टीम में खेलने के दौरान प्रदर्शन ही सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने कहा, आप अगर किसी आयु वर्ग की प्रतियोगिता में खेल रहे हैं, तो नियमों के मुताबिक आपकी उम्र होनी चाहिए। अंडर-19 में खेल रहे हैं, तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए। लेकिन जब आप आईपीएल या भारत के लिए खेलते हैं, तो उम्र मायने नहीं रखती। 38 या 40 साल के विराट कोहली खेल रहे हैं और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी। ऐसे में प्रदर्शन सबसे अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान गिल को जमकर सराहा 
वनडे विश्व कप 2011 के विजेता सहवाग ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 30 सितंबर को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में गिल की 133 गेंदों पर 223 रन की पारी का उल्लेख करते हुए कहा, इन दिनों कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें से एक शुभमन गिल हैं, जो बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। वह भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 700 से ज्यादा रन बनाकर सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा और हाल ही में वनडे में अपना दूसरा दोहरा शतक भी लगाया। ऐसा करना आसान नहीं है।

भारत के 2025 के इंग्लैंड दौरे पर गिल ने पांच टेस्ट मैचों में कुल 754 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गावस्कर के 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए गए 732 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। सहवाग का मानना है कि अगर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मजबूत बना रहता है, तो टीम के पास 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप को जीतने का अच्छा मौका होगा। उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए कहा कि विश्व कप में गेंदबाजी आक्रमण का मजबूत प्रदर्शन खिताबी सफलता की राह आसान कर सकता है। सहवाग ने कहा, हमारे तेज गेंदबाजों में बुमराह हैं, जो हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। अगर विश्व कप में हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत रहता है, तो हम खिताब जीत सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed