{"_id":"7846ce1e-86f8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"virender-sehwag-dropped-from-team-india-for-remaining-test-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग की टेस्ट टीम से छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग की टेस्ट टीम से छुट्टी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं गौतम गंभीर एक बार फिर से चयनकर्ताओं की उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पाए।
विज्ञापन
टीम में शामिल नहीं करने से निराश सहवाग ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि मेरा करियर खत्म नहीं हुआ है। मैं भारतीय टीम में फिर वापसी करूंगा।
पिछले कुछ मैचों में वीरेंद्र सहवाग का बल्ला खामोश रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज की तीन पारियों में वे कुल 27 रन ही बना पाए। सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में सात पारियों में 117 रन बनाए थे।
विज्ञापन
भारतीय टीम शुरुआती दो टेस्ट मैच जीत कर सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है। दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मोहाली में 14 मार्च से और चौथा टेस्ट दिल्ली में 22 मार्च से खेला जाएगा।
विज्ञापन
टीम इंडियाः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), मुरली विजय, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, हरभजन सिंह, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, चेतेश्वर पुजारा।