केरल में आदिवासी की हत्या पर ट्वीट कर बुरे फंसे सहवाग, लोगों ने निकाली फजीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में एक किलो चावल चुराने के आरोप में भीड़ ने एक आदिवासी पुरुष की हत्या कर दी। इस घटना की निंदा करते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया। हालांकि सहवाग के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन पर उल्टा हमला बोला।
दरअसल सहवाग ने ट्विटर पर लिखा था, 'मधु ने सिर्फ एक किलो चावल चुराए थे। इस पर उबेद, हुसैन और अब्दुल ने उस गरीब आदिवासी को मार डाला। यह एक सभ्य समाज के लिए कलंक की तरह है। मुझे इस बात पर शर्म आती है कि ऐसा होने पर भी किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।'
Madhu stole 1 kg rice. A mob of Ubaid , Hussain and Abdul Kareem lynched the poor tribal man to death. This is a disgrace to a civilised society and I feel ashamed that this happens and kuch farak nahi padta. pic.twitter.com/LXSnjY6sF0
विज्ञापन विज्ञापन— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 24, 2018
सहवाग के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर उनके विरोध में कमेंट किए। लोगों ने आरोप लगाए कि सहवाग ने जान-बूझकर वहां सिर्फ विशेष समुदाय के लोगों के नाम मेंशन किए, जबकि आदिवासी को मारने वाली भीड़ में और भी समुदाय और धर्म के लोग थे। लोगों का कहना है कि, 'सहवाग अपने राजनीतिक फायदे को देखते हुए इस मुद्दे को धार्मिक रंग देने की कोशश कर रहे हैं।'
और कितना नीचे गिरोगे सहवाग ? मधु को मारने वाली भीड़ में सिर्फ ये 3 मुसलमान ही नही थे, बल्कि हिन्दू और ईसाई भी शामिल थे, कुल 10 से ज्यादा लोग थे किंतु आपको सिर्फ 3 ही नाम दिखाई दिये?
— Vinod Dua (@_VinodDua) February 24, 2018
शायद इसी चमचागिरी की वजह से आपको भाजपा से टिकट मिलेगाhttps://t.co/AfSLvrHPRA
गौरतलब है कि अट्टापड़ी इलाके में रहने वाले 27 साल के मधु नाम के आदिवासी युवक को स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में हाथ-पैर बांधकर खूब पीटा था। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें मनु दोमाधरन, जोनाथन जोसफ आदि का नाम भी शामिल है।
Wer is ur tweet on d cruel n inhumane killing of youth congress worker suhaib in Kerala?????😼😠avoided tweeting on it cz he is a Muslim???👎
— Zeba Salim✨ (@neena_zeba) February 24, 2018