फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पूर्व कप्तान ने बचाया था सहवाग का करियर! अब वीरू उन्हें बनाना चाहते हैं टीम इंडिया का चयनकर्ता

Wed, 21 Aug 2019 07:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 21 Aug 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag backs Anil Kumble to become chief selector in future
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Yahoo

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि, भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले सक्षम हैं और यही काबिलियत उन्हें चयन समिति के अध्यक्ष के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाती है। साथ ही सहवाग ने इस पद से जुड़ा वेतन बढ़ाने की भी वकालत की। 



अपनी बेबाक राय रखने के लिए मशहूर पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने कहा कि बीसीसीआई को चयन समिति के प्रमुख को अधिक वेतन देने की जरूरत है। एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली मौजूदा चयन समिति को उनके कम टेस्ट अनुभव के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है। इस समिति के सदस्यों का कुल अनुभव 13 टेस्ट मैचों का है। 

Virender Sehwag backs Anil Kumble to become chief selector in future
वीरेंद्र सहवाग-अनिल कुंबले - फोटो : social Media

सहवाग ने हालांकि कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कुंबले इस पद के लिए राजी होंगे, क्योंकि अध्यक्ष को अभी वार्षिक एक करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि, जहां तक वेतन का सवाल है तो बीसीसीआई को इसमें इजाफा करना होगा। इसके बाद काफी खिलाड़ियों की इसमें रुचि हो सकती है। 


यह पूछने पर कि क्या इस पद में उनकी रुचि होगी तो सहवाग ने कहा कि उन्हें काफी सीमाओं में बंधना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं लेख लिखता हूं, कमेंटरी करता हूं और टीवी पर विशेषज्ञ के रूप में भी आता हूं, चयनकर्ता बनने काम मतलब है कि आपको काफी सीमाओं में बंधना होगा। मुझे नहीं पता कि मुझे इतनी रोक पसंद आएंगी कि नहीं। 
Virender Sehwag backs Anil Kumble to become chief selector in future
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : a

वर्ष 2017 में भारतीय कोच की दौड़ में रवि शास्त्री से पिछड़ने वाले सहवाग ने कहा कि इस बार उन्होंने आवेदन नहीं किया। सहवाग ने कहा कि ‘2017 में मुझे बीसीसीआई सचिव और (दिवंगत) एमवी श्रीधर (महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन) ने आवेदन करने के लिए कहा था, इसलिए मैंने आवेदन किया। इस बार किसी ने मुझे ऐसा करने को नहीं कहा इसलिए मैंने आवेदन नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virender Sehwag backs Anil Kumble to become chief selector in future
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : asa

सहवाग ने कहा कि उन्हें हितों का टकराव से जुड़े नियम समझ में नहीं आते। उन्होंने कहा कि ‘मुझे समझ में आता है कि अगर मैं चयनकर्ता हूं तो मैं अकादमी नहीं चला सकता, लेकिन अगर मैं राष्ट्रीय कोच हूं तो मुझे समझ में नहीं आता कि मैं अकादमी क्यों नहीं चला सकता।’ 

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट की अंतिम एकादश के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा कि अगर भारत पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला करता है तो अजिंक्य रहाणे को मौका मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
Virender Sehwag backs Anil Kumble to become chief selector in future
virendra sehwag

सहवाग ने कहा कि, अजिंक्य रहाणे काफी समय से चौथे नंबर (पांचवें नंबर) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसलिए अगर पांच गेंदबाजों को खिलाया जाता है तो उन्हें खेलना चाहिए। रोहित शर्मा का मौका तभी बनता है जब आप चार गेंदबाजों के साथ उतरे। इस दिग्गज बल्लेबाज का साथ ही मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed