फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat You Should Respect Dhoni When Kohli Asked Dhoni Captaincy Ravi Shastri Said Something Like This Hindi

Kohli-Dhoni: 2016 में वनडे-टी20 में भारत की कप्तानी को बेताब थे कोहली, शास्त्री ने धोनी को लेकर कही थी यह बात

Fri, 13 Jan 2023 04:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jan 2023 04:27 PM IST
सार

श्रीधर ने यह किताब क्रिकेट के लेखक आर कौशिक के साथ मिलकर लिखी है। उन्होंने किताब में एक बड़ा खुलासा किया है। धोनी ने 2014 के आखिर में टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद वह सिर्फ व्हाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान रह गए थे। यह उसी वक्त की घटना है।

विज्ञापन
Virat You Should Respect Dhoni When Kohli Asked Dhoni Captaincy Ravi Shastri Said Something Like This Hindi
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

विस्तार

भारतीय टीम में मौजूदा समय में कप्तानी को लेकर काफी चुनौतियां हैं। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद से अब बीसीसीआई स्प्लिट कैप्टेंसी पर विचार कर रहा है। हालांकि, छह-सात साल पहले भी ऐसा समय आ चुका है जब टीम इंडिया में स्प्लिट कैप्टेंसी हुआ करती थी। तब टेस्ट में कप्तान विराट कोहली थे, जबकि वनडे-टी20 की कमान धोनी संभाल रहे थे। तब ऐसा वक्त भी आया था जब कोहली वनडे-टी20 में कप्तानी संभालने को बेताब थे। ऐसा हम नहीं बल्कि भारतीय टीम के फील्डिंग कोच रहे आर श्रीधर ने अपनी किताब 'कोचिंग बियॉन्ड- माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम' में लिखा है।
विज्ञापन


 

श्रीधर ने यह किताब क्रिकेट के लेखक आर कौशिक के साथ मिलकर लिखी है। धोनी ने 2014 के आखिर में टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद वह सिर्फ व्हाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान रह गए थे। किताब में लिखा गया है कि 2016 में कोहली सीमित ओवर क्रिकेट में कप्तानी करने को भी आतुर थे, लेकिन रवि शास्त्री के समझाने पर कोहली शांत हुए थे। शास्त्री के बीच में पड़ने से मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीधर ने किताब में इस बात की ओर इशारा किया है कि  कैसे कोहली व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने लिखा है- 2016 में एक समय था जब विराट व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भी कप्तान बनना चाहते थे। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही जिससे पता चलता है कि वह कप्तानी करना चाहते थे। हालांकि, शास्त्री ने मामले में हस्तक्षेप किया और कोहली को सलाह दी कि वह धोनी के खुद कप्तानी सौंपने का इंतजार करें। एक दिन शास्त्री ने कोहली को फोन किया और कहा कि कोहली धोनी ने आपको खुद टेस्ट की कप्तानी दी है। आपको उनका सम्मान करना होगा। जब समय सही होगा वह आपको सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी मौका देगा। तब तक अगर आप उनका सम्मान नहीं करते हैं, तो भविष्य में आपको भी टीम से सम्मान नहीं मिलेगा। आपको भी मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपको उसके पीछे भागने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

धोनी ने 2016 के आखिर में वनडे-टी20 की कप्तानी भी छोड़ दी थी। तब विराट तीनों फॉर्मेट में कप्तान बन गए थे। हालांकि, काफी विवादों के बाद 2020 में कोहली को टी20 और वनडे की कप्तानी से हटाया गया। फिर 2021 में कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। फिलहाल रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे में कप्तान हैं, जबकि टी20 में फिलहाल हार्दिक पांड्या को अगला कप्तान माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed