फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat lost number one position to AB

वनडे सीरीज के बाद रैंकिंग में भी गिरे भारतीय खिलाड़ी

Thu, 12 Dec 2013 03:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Dec 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
virat lost number one position to AB

हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में बेहद खराब खेल का खमियाजा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा है।

विज्ञापन


कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ टीम इंडिया के सभी शीर्ष बल्लेबाजों की रैंकिंग में गिरावट आई है। सीरीज से पहले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज रहे विराट कोहली एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे पायदान पर लुढ़क गए।
विज्ञापन


कोहली को नीचे उतार कर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स एक बार फिर शीर्ष सिंहासन पर चढ़ गए हैं। तीन मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ है। जबकि भारत को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली को 17 अंकों का नुकसान
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली इस सीरीज में तीन मैचों की दो पारियों में महज 31 रन ही बना पाए। सेंचुरियन में खेला गया सीरीज का तीसरा मैच में बुधवार को बारिश के कारण रद्द हो गया था और भारत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

विराट के कुल 859 रेटिंग अंक हैं और वह 17 रेटिंग अंकों के नुकसान के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

जबकि सीरीज में 189 रन बनान वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीविलियर्स फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। टीम के ही एक अन्य ओपनर हाशिम अमला एक स्थान के सुधार के साथ अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

वनडे सीरीज के सभी तीनों मैचों में शतक ठोकने वाले मेजबान टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 61 स्थान की जोरदार छलांग के साथ 14वें नंबर पर पहुंच गए। कॉक ने सीरीज में 342 रन बनाए और उन्हें मैन आफ द सीरीज से नवाजा गया।

धवन और रोहित को झटका
हालांकि सीरीज में एकमात्र अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने छठे पायदान पर बने हूए हैं। सीरीज में कुल 12 रन बनाने वाले ओपनर शिखर धवन एक स्थान फिसलकर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टीम के दूसरे ओपनर रोहित शर्मा भी सीरीज में 37 रन ही बना पाए और तीन स्थान की गिरावट के साथ 18वें स्थान पर खिसक गए।


जबकि मध्य क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना चार स्थान फिसलकर अब 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

जडेजा को चार स्थान का झटका
गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा सातवें स्थान पर आ गए हैं। जडेजा सीरीज में बुरी तरह फ्लाप रहे थे और तीन मैचों में 139 रन लुटाकर एक ही विकेट ले पाए थे। इस सीरीज से पहले वह तीसरे स्थान पर थे।

ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी तीन स्थान की गिरावट के साथ 17वें स्थान पर खिसक गए हैं। तेज गेंदबाज भुवनेश्वनर कुमार को भी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है और वह छह स्थान लुढ़ककर 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

सीरीज में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे मोहम्मद शमी ने सात स्थान के सुधार के साथ अब 43वें स्थान पर आ गए हैं। इस सीरीज में उन्होंने कुल नौ विकेट झटके।

हालांकि टीम रैंकिंग में भारत 120 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed