{"_id":"59d91dec4f1c1b68678b484f","slug":"virat-kohlis-bullet-throw-in-first-t20-impresses-ms-dhoni","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: कोहली के बुलेट थ्रो पर रनआउट हुआ कंगारू बल्लेबाज, धोनी ने दिया जानदार रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: कोहली के बुलेट थ्रो पर रनआउट हुआ कंगारू बल्लेबाज, धोनी ने दिया जानदार रिएक्शन
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में गोली की रफ्तार वाला शानदार थ्रो करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। कप्तान कोहली ने लांगऑन से सटीक थ्रो जमाया, जिसका शिकार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डैन क्रिस्चियन बने।
विराट कोहली के बुलेट थ्रो ने भारतीय क्रिकेट फैंस समेत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिल जीत लिया। धोनी ने तो कोहली के सटीक थ्रो पर गजब के रिएक्शन भी दिए, जो तुरंत कैमरे पर कैद हो गए।
यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 19वें ओवर का है जब भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डैन क्रिस्चियन (9) ने लांगऑन की दिशा में मैदान से सटा हुआ शॉट खेला। उन्होंने पहला रन तेजी से पूरा किया और दूसरा रन लेने के लिए भी दौड़ पड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के नाम रांची में दर्ज हुआ टी-20 इंटरनेशनल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
वहां मुस्तैद कोहली ने गेंद पकड़कर धोनी के एंड पर दमदार थ्रो जमाया। धोनी गेंद को पकड़कर स्टंप पर लगाते, इससे पहले ही गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी। जोश से भरी टीम इंडिया ने अपील की और करीब तीन से चार बार रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया।
देखिये वीडियो:

VIDEO: Meanwhile as the rain takes centre stage at Ranchi, relive @imVkohli's bullet throw from the deephttps://t.co/Js3NzLwcvQ #INDvAUS pic.twitter.com/YrxAusrU34
— BCCI (@BCCI) October 7, 2017
धोनी ने दिया जानदार रिएक्शन, क्रिकेट फैंस का जीता दिल
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
विराट कोहली का शानदार थ्रो देखकर धोनी भी हैरान रह गए और उन्होंने अनोखे अंदाज में मुस्कुराकर अपने कप्तान का हौसला बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 18।4 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी थी कि तभी बारिश आ गई और खेल काफी देर रुका रहा।
ये भी पढ़े: टीम इंडिया का रांची में धमाका, पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा
करीब डेढ़ से दो घंटे के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो टीम इंडिया को DL नियम के आधार पर जीत के लिए 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने रोहित शर्मा (11) के रूप में एक विकेट गंवाकर तीन गेंदे शेष रहते 9 विकेट से मैच जीत लिया।
कप्तान कोहली ने 22* और शिखर धवन ने 15* रन की मैच विजयी पारी खेली।