फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia first t20 ranchi live score

INDvAUS टीम इंडिया का रांची में धमाका, पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा

Sun, 08 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
india vs australia first t20 ranchi live score
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : bcci
विराट कोहली (22*) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। रांची के जेएससीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके बाद बारिश के कारण काफी देर खेल रुका और फिर टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस (डीएल) नियम के आधार पर जीत के लिए 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने 3 गेंदे शेष रहते एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली ने विजयी चौका जमाया। शिखर धवन (15*) ने भी उम्दा पारी खेली। मैच में 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने जड़ा आकर्षक छक्का, फिर कोहली ने किया कमाल

india vs australia first t20 ranchi live score
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
48 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को दूसरे ओवर में तगड़ा झटका लगा, जब रोहित शर्मा (11) तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

11 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली (22*) ने शिखर धवन (15*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन की अविजित साझेदारी करके टीम की जीत पर मुहर लगाईं।

विराट कोहली ने 14 गेंदों में 3 चौको की मदद से 22* रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 12 गेंदों में 3 चौको की मदद से 15* रन की पारी खेली। वहीं रोहित ने 7 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कोल्टर नाइल ने एकमात्र विकेट लिया।

टॉस का बॉस बने कोहली, ऑस्ट्रेलिया को बुमराह ने किया गुमराह

india vs australia first t20 ranchi live score
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ESPN
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने एकदम सही साबित किया। भुवनेश्वर कुमार ने डेविड वार्नर (8) को पहले ही ओवर में बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना दिया। 8 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद फिंच ने ग्लेन मैक्सवेल (17) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की।

फिर युजवेंद्र चहल ने मैक्सवेल को बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर कंगारू टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने आरोन फिंच को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और उन्हें क्लीन बोल्ड किया। फिंच ने 30 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। इसके बाद यादव ने मोइजेस हेनरिक्स (8) को बोल्ड करके अपना दूसरा शिकार किया। हार्दिक पांड्या ने ट्रेविस हेड (9) को क्लीन बोल्ड किया।

जसप्रीत बुमराह ने टिम पैन (17) को क्लीन बोल्ड किया। दो गेंद के बाद बुमराह ने नाथन कोल्टर नाइल (1) को यॉर्क गेंद डालकर बोल्ड कर दिया। अगले ओवर में डैन क्रिस्चियन (9) रनआउट हुए। विराट कोहली ने लांगऑन से सटीक थ्रो मारकर क्रिस्चियन को रनआउट किया। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed