{"_id":"58b44f9b4f1c1b965e8309ea","slug":"virat-kohli-won-t-be-able-to-match-dhoni-s-unique-captaincy-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कप्तान के रूप में धोनी का यह रिकॉर्ड विराट कभी नहीं तोड़ पाएंगे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान के रूप में धोनी का यह रिकॉर्ड विराट कभी नहीं तोड़ पाएंगे!
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विराट कोहली अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। पुणे टेस्ट में हारने से पहले विराट की सेना विजय रथ पर सवार थे, उनकी कप्तानी में 19 टेस्ट में से टीम इंडिया को 17 में जीत मिली, जबकि 2 ड्रॉ रहे। आने वाले समय में विराट भले ही भारत के सफलतम टेस्ट कप्तान बन जाएं लेकिन अब वह बतौर कप्तान धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कभी नहीं कर पाएंगे। पुणे में हार के बाद उनके हाथ से यह मौका निकल गया।
कंगारुओं से घर पर कभी नहीं हारे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
धोनी ने साल 2008 में टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद से साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर एक भी मैच नहीं हारे। पुणे में हार ने इस संभावना को पूरी तरह खत्म कर दिया।
धोनी की कप्तानी में 2008-09 की सीरीज में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से जीत मिली। इसके बाद साल 2010-11 में भी टीम इंडिया 2-0 के अंतर से सीरीज में विजयी हुई। साल 2012-13 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कप्तानी में घर पर 4-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। जिसमें चेन्नई टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर धोनी ने अकेल के दम पर कंगारुओं को बैकफुट पर ढकेल दिया था।
धोनी की कप्तानी में 2008-09 की सीरीज में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से जीत मिली। इसके बाद साल 2010-11 में भी टीम इंडिया 2-0 के अंतर से सीरीज में विजयी हुई। साल 2012-13 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कप्तानी में घर पर 4-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। जिसमें चेन्नई टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर धोनी ने अकेल के दम पर कंगारुओं को बैकफुट पर ढकेल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक रिकॉर्ड बचाने का अभी भी है मौका
विराट कोहली
- फोटो : Cricket Australia
ऑस्ट्रेलिया के हाथों घरेलू धरती पर टेस्ट मैच न हारने का रिकॉर्ड तो विराट के हाथ से निकल चुका है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया से घर पर कभी सीरीज नहीं हारने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका बाकी है। विराट सीरीज के बाकी बचे 3 मैचों में जीत दर्ज कर ऐसा कर सकते हैं।