फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli will not shave off his beard soon

विराट कोहली ने अपने लुक्स को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- मैं कभी नहीं करूंगा ऐसा

Fri, 18 May 2018 12:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
virat kohli will not shave off his beard soon
virat kohli pc

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने लुक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी दाढ़ी से बहुत प्यार है और वह इस हटाने के बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहे हैं। कोहली का मानना है कि दाढ़ी उनके चेहरे पर सूट करती है।

विज्ञापन


आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रहे कोहली ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मुझे वास्तव में अपनी दाढ़ी बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि यह मुझ पर सूट करती है। इसलिए मैं इसे नहीं कटवाऊंगा।' 
विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने घरेलू सत्र के दौरान दाढ़ी रखी थी, लेकिन रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ने हाल में अपनी दाढ़ी कटवा दी थी। इससे पहले भी जब जडेजा ने इंस्टाग्राम पर दाढ़ी बनाने की चुनौती दी थी, तब भी कोहली ने दाढ़ी काटने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने जब खोला वह राज

virat kohli will not shave off his beard soon
virat kohli

तब विराट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सॉरी बॉयज, लेकिन मैं अभी दाढ़ी कटवाने को तैयार नहीं हूं। मैकओवर पर अच्छा काम किया। सेल्यूट।' इस पर विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने भी कमेंट किया, 'तुम नहीं कर सकते!'

विराट कोहली ने कहा कि दाढ़ी के लिए कई प्रकार के तेल आ चुके हैं, जिससे वह इसका ख्याल रख सकते हैं। बहरहाल, कार्यक्रम के दौरान कोहली ने बताया कि जब उनकी दाढ़ी लंबी हो जाती है और इसके बाल चुभते हैं, तब वह समय-समय पर इसे ट्रिम जरूर कराते हैं, लेकिन इसे साफ करने के बारे में वह बिलकुल नहीं सोच रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed