फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli will not play in 3rd T20 against West Indies BCCI gives break from bio-bubble

IND vs WI: तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे विराट और पंत, बीसीसीआई ने बायो बबल से 10 दिन का ब्रेक दिया

Sat, 19 Feb 2022 10:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 10:56 AM IST
सार

विराट कोहली और पंत अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए खेलेंगे। बीसीसीआई ने उन्हें बायो बबल से 10 दिन का ब्रेक दिया है। ऐसे में ये दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
Virat Kohli will not play in 3rd T20 against West Indies BCCI gives break from bio-bubble
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहली नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने उन्हें बायो बबल से 10 दिन का ब्रेक दिया है। विराट के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी 10 दिन का आराम दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। विराट भारत के अफ्रीका दौरे से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। नवंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट के बाद वे तीन वनडे सीरीज का भी हिस्सा थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और दो टी-20 मैच में भी विराट टीम इंडिया में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले ढाई महीने में कोहली कुल मिलाकर दो टेस्ट, छह वनडे और दो टी-20 मैच खेल चुके हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। विराट के बाहर जाने पर श्रेयस अय्यर को तीसरे टी-20 मैच में मौका मिल सकता है। वहीं पंत ने पिछले ढाई महीने में तीन टेस्ट, छह वनडे और दो टी-20 मैच खेले हैं। दूसरे टी-20 मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया था। इन दोनों के जाने से भारत की बल्लेबाजी कमजोर होगी, क्योंकि ईशान किशन रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


तीसरे टी-20 से पहले घर पहुंचे विराट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार विराट कोहली तीसरे टी-20 मैच से पहले अपने घर पहुंच चुके हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। यह सीरीज 24 फरवरी को लखनऊ में शुरू होगी। वहीं टी-20 सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Image preview

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया "हां, विराट शनिवार की सुबह अपने घर निकल चुके हैं, क्योंकि भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है। बीसीसीआई ने यह तय किया है कि तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को समय-समय पर बायो बबल से ब्रेक दिया जाएगा ताकि वे मानसिक रूप से फिट रह सकें। साथ ही वर्कलोड भी ज्यादा न हो।"

मोहाली में अपना सौवां टेस्ट खेल सकते हैं विराट
10 दिन के ब्रेक के बाद विराट श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट चार मार्च से मोहाली के मैदान में खेला जाएगा। यह विराट के करियर का सौवां टेस्ट मैच होगा। विराट ने अब तक 99 टेस्ट मैच में 50.39 के औसत से 7962 रन बनाए हैं। इसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली टेस्ट में सात दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 254 रन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed