हमारे आसपास न जाने ऐसे कई जीव-जंतु है, जिनकी अपनी खास विशेषताएं हैं। आचार्य चाणक्य ने भी बताया है कि इंसान चाहे तो जानवरों से अच्छी सीख ले सकता है। कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसे इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। अपने मालिक के प्रति कुत्ते बहुत वफादार होते हैं। केवल फिल्मों में ही नहीं हकीकत में भी ऐसे कई मामलों में यह देखने को मिला है कि कुत्ते अपनी जान की बाजी लगाकर मालिक की हिफाजत किए हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे कुत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने मालिक को खतरे से बचाया है।
दुनिया के वो 5 'हीरो डॉग्स', जिन्होंने खतरे में बचाई मालिक की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मालिक की जान रैटलस्नेक से बचाई थी इस कुत्ते ने
साल 2018 के जून में पौला गॉडविन अरिजोना में हाइकिंग के लिए गई थी। यहां गलती से पौला ने अपना पैर रैटलस्नेक पर रख दिया। उस समय उनके पालतु कुत्ते ने उनकी जान बचाई थी, जिसकी उम्र केवल एक साल थी। इस घटना को लेकर पौला ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि 'मेरे हीरो, मेरे डॉग टोड ने मेरी जान बचाई. वह तुरंत मेरे पैर पर कूद गया जहां सांप मुझे काटने वाला था।'
जब पुरी रात खोई बच्ची के साथ रहा था पालतु कुत्ता
इस कुत्ते ने अपने कारनामे से दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया था। दरअसल यूएसए के मिसौरी में रहने वाली एक बच्ची खो गई थी। इसके बाद बच्ची के परिवार ने एक रेस्क्यू मिशन शुरू किया था। रेस्क्यू के 12 घंटों के बाद वो एक कॉर्नफील्ड में मिली थी। बताया गया था कि इस दौरान उसका पालतू डॉग फैट हीथ पूरा टाइम उसके साथ रहा था। यह घटना भी साल 2018 की है।
This is what #Community looks like. Law enforcement, 1st Responders and community volunteers coming together to find a missing child. Her dog stayed by her side all night. #StrongerTogether pic.twitter.com/aIDMtG6JTW
— MSHP Troop E (@MSHPTrooperE) June 15, 2018
कड़ाके की सर्दी से लड़की को बचाया था इस कुत्ते ने
पोलैंड में साल 2013 में एक 3 साल की बच्ची खो गई थी और पूरी रात कड़ाके की सर्दी में घर से बाहर थी। बच्ची को खोचने वाले फायरफाइटर ने बताया था कि लड़की का पालतू कुत्ता पूरी रात उसके साथ था और उसने इस ठंड में उसे गर्म रहने में मदद की थी।
घायल मालिक की मदद की थी इस कुत्ते ने
Man's best friend.
आयरलैंड में पिछले साल एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने डॉग को वॉक कराते वक्त गड्ढे में गिर गया था। उस व्यक्ति ने बताया कि मुझे पता था कि मैं बाहर नहीं निकल सकता और मुझे डर था कि जैक कहीं भाग ना जाए क्योंकि उस वक्त काफी छोटा था। लेकिन भागने की बजाए वो मदद मिलने तक मालिक के पास ही रहा था।
Elderly man out walking his dog last night near Portarlington fell into the ditch & couldn’t get out. Jack the Dog stayed by his side & showed Gardaí where he was. Even when ambulance arrived Jack wouldn’t rest unless he could see him! Owner and Jack home now pic.twitter.com/QqDNpB3CKr