फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli vs BCCI Salman Butt said Sourav Ganguly Needs to Answer on ODI captaincy row

Virat Kohli vs BCCI: विराट के पक्ष में उतरे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट, कहा- बीसीसीआई अध्यक्ष को इस पर जवाब देना चाहिए

Thu, 16 Dec 2021 03:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 16 Dec 2021 03:15 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का कहना है कि बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली को  विराट के बयानों का जवाब देना चाहिए। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट ने बीसीसीआई के कई दावों की पोल खोली थी। 

विज्ञापन
Virat Kohli vs BCCI Salman Butt said Sourav Ganguly Needs to Answer on ODI captaincy row
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से एक दिन पहले विराट कोहली ने बुधवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब बड़े ही बेबाक अंदाज में दिए। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का वह बयान भी शामिल है जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट कोहली जब भारत की टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे थे तो उन्हें अपना निर्णय वापस लेने और फैसल पर विचार करने के लिए कहा गया था। इसके अलावा गांगुली ने कहा था कि विराट से यह भी कहा गया कि वह टी-20 की कप्तानी न छोंड़े। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट ने स्पष्ट किया कि उनसे ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया था। इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का कहना है की बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली को जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन


कोहली ने गांगुली को गलत साबित किया

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा, विराट जो कुछ करते हैं मैं उस पर भरोसा करता हूं, वह स्पष्ट बात करने के लिे जाने जाते हैं, विराट ने कहा कि उन्हें 90 मिनट पहले बताया गया कि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया जा रहा है। सलमान ने आगे कहा कई लोग कह सकते हैं कि चयनकर्ता अपना फैसला खिलाड़ियों को बताने के लिए बाध्य नहीं हैं। सलमान के मुताबिक, बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली बड़े खिलाड़ी रहे हैं लेकिन विराट ने उन्हें गलत साबित कर दिया है, गांगुली को जवाब देना चाहिए क्योंकि दोनों के बयानों में काफी अंतर है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा था गांगुली को समय दिया गया

बीसीसीआई ने अपने एक बयान में पहले कहा था कि गांगुली को वनडे की कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए समय दिया गया था। लेकिन तय समय पर जब उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्होंने हटा दिया गया। लेकिन विराट का कहना है कि टेस्ट टीम चयन के दौरान उन्हें मुख्य चयनकर्ता ने बताया की उऩसे वनडे की कप्तानी वापस ली जा रही है। इससे गांगुली का वह बयान खोखला नजर आता है जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट को पहले सूचना दी गई था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का कहना है कि गांगुली इन सभी बातों को स्पष्ट करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed