Virat Kohli: विराट कोहली विशाखापत्तनम के नरसिम्हा स्वामी मंदिर पहुंचे, विशेष पूजा-अर्चना की; देखें वीडियो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विशाखापत्तनम के श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर पहुंचे। कोहली ने मंदिर में विधिवत पूजा की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। कोहली अकेले मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह की पूजा-अर्चना की। तीसरे वनडे से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मंदिर में पहुंचे थे।#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Star cricketer Virat Kohli visits the famous Sri Lakshmi Narasimha Swamy temple in Visakhapatnam and offers special prayers at the temple today
— ANI (@ANI) December 7, 2025
(Source : Temple Authorities) pic.twitter.com/7V1w0DzJxA
विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत ने 271 रनों का लक्ष्य सिर्फ 39.5 ओवर में नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने 302 रन बनाए जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। यह पहली बार है जब कोहली ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज (तीन या उससे कम मैच) में 300 से ज्यादा रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों की कुल संख्या अब 84 हो गई है।
इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत के लिए खेल रहे हैं। खुद कोहली ने भी कई मौकों पर कहा है कि एक ही फॉर्मेट खेलने से उन पर मानसिक दबाव कम हुआ है और वे पहले से कहीं ज्यादा खेल का आनंद ले रहे हैं। यशस्वी जायसवाल के पहले वनडे शतक (122*) और रोहित शर्मा की 75 रनों की तेज पारी की बदौलत भारत ने तीसरा वनडे एकतरफा अंदाज में जीता। लेकिन सीरीज की चमक विराट कोहली ही रहे। अब सभी की नजरें जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज पर है।