फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli video of taking blessings of gurmeet ram rahim goes viral

विराट कोहली पर बाबा राम रहीम का 'हाथ'! वीडियो वायरल

Sat, 26 Aug 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Aug 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
virat kohli video of taking blessings of gurmeet ram rahim goes viral
विराट कोहली और राम रहीम - फोटो : circle of cricket
डेरा सच्चा सौदा (डीएसएस) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया गया है। राम रहीम ने दावा किया है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के एक सफल क्रिकेटर बनने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


2016 में धर्म गुरु ने हवाले से कहा गया था कि उन्होंने भारतीय कप्तान को सफल बनने में मदद की थी। उन्होंने कहा था, 'कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में सफल नहीं हो रहे थे। मैंने उन्हें कड़ी मेहनत और लगातार सीखने की सलाह दी थी।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : MSG बोले- मैंने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी को सिखाया क्रिकेट का ककहरा!
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं राम रहीम ने ये भी दावा किया था की विजेंदर सिंह भी उनका आशीर्वाद लेने के बाद ही विश्व स्तर के बॉक्सर बने। विराट के अलावा उन्होंने शिखर धवन, आशीष नेहरा, जहीर खान, युसूफ पठान और वकार यूनिस को भी अपना चेला बताया था।

अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली, आशीष नेहरा और विजय दहिया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। फुटेज  देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कई वर्ष पहले लिया गया है, जिसमें कोहली बाबा का आशीर्वाद लेकर उनके घुटने के आगे बैठे हैं। 
 

विराट के अलावा इन क्रिकेटरों को भी बाबा ने बताया अपना चेला

virat kohli video of taking blessings of gurmeet ram rahim goes viral
विराट कोहली सिक्स पैक ऐब्स - फोटो : SELF

बाबा का दावा है कि 2010 में विराट कोहली उनके सिरसा वाले आश्रम पहुंचे थे। मुझसे मुलाकात के बाद कोहली ने अपनी बाजुओं को स्ट्रोंग करने के लिए कुछ मंत्र बताने को कहा था।

राम रहीम का दावा यहां तक है कि कोहली के अलावा आशीष नेहरा, जहीर खान, यूसुफ पठान ने भी उनसे टिप्स लिये थे। जानकारी के अनुसार, राम रहीम ने न सिर्फ कोहली को आक्रामक क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी बल्कि उनको अपने गुस्से पर काबू रखने को भी कहा था। हालांकि कोहली ने कभी भी अपने सफलता के पीछे राम रहीम का जिक्र नहीं किया है।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह पर 2002 मामले की सुनवाई चल रही है, जिसमें उन पर दो महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। धर्म गुरु के अनुयायियों ने पंजाब और हरियाणा में हिंसा फैला रखी है।  वहीं विराट कोहली इस समय श्रीलंका में पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है और तीसरा मैच रविवार को पल्लेकली में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed