IND Inning
11/0 (0.4 ov)
Target: 172
Abhishek Sharma 10(3)*
Sanju Samson 1 (1)
IND need 161 runs in 19.2 remaining overs
{"_id":"56ebcec64f1c1bca3a8b45fb","slug":"virat-kohli-twitts-on-shaktiman-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शक्तिमान' पर हमले से गुस्से में आए कोहली, ट्विटर पर निकाली भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'शक्तिमान' पर हमले से गुस्से में आए कोहली, ट्विटर पर निकाली भड़ास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों उत्तराखंड विधानसभा के पास एक प्रदर्शन के दौरान राज्य में पुलिस घोड़े के रुप में तैनात शक्तिमान पर जोरदार हमला हुआ जिसमें उसकी एक टांग टूट गई। कहा जा रहा है कि भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कथित रूप से पुलिस के घोड़े पर डंडे बरसाए। उसके बाद घोड़ा वहां लगे लोहे के बैरीकेड के पास गिर गया और उसकी टांग टूट गई।
विज्ञापन
राज्य में इस पुलिस घोड़े (शक्तिमान) पर कथित हमले के आरोप में शुक्रवार को विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले देहरादून की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
इस हमले से घायल हुए 'शक्तिमान' का ऑपरेशन किया गया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ-साथ पुणे से आए डॉक्टरों के एक दल ने उसके पांव का ऑपरेशन किया और गैंग्रीन फैलने के डर से उसका पांव तक काटना पड़ा। कहा यह भी जा रहा है कि वह अब पुलिस परेड का हिस्सा नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
घोड़े पर हुए बर्बर अत्याचार की हर ओर निंदा और आलोचना हो रही है, आलोचना करने वालों में एक नया नाम जुड़ गया है टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली। कोहली इस समय कोलकाता में हैं और शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में उतरना है, लेकिन इस मुकाबले से एक दिन पहले ही उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए दुख भा जताया।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शक्तिमान से संबंधित 2 पोस्ट किए। उन्होंने लिखा कि इस सुंदर और सीधे जानवर पर हुए हमले से उन्हें काफी गुस्सा आया और वह खासे चकित भी हैं। इससे ज्यादा कायरना हरकत नहीं हो सकती थी। अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने तेजी से एक्शन लेने और उसके लिए सभी से प्रार्थना करने की अपील की।
Shocked & disgusted at the unprovoked attack on a beautiful, harmless animal. Nothing more cowardly!!! (1/2)
— Virat Kohli (@imVkohli) 18 मार्च 2016
Hope strongest and swiftest action is taken soon! Let's all pray for Shaktiman (2/2)
— Virat Kohli (@imVkohli) 18 मार्च 2016