फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli tweets for Shardul in marathi Tula parat manla

तुला परत मानला रे ठाकुर, विराट ने मराठी में की शार्दुल की तारीफ, दुनिया सुंदर की दीवानी

Sun, 17 Jan 2021 02:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 17 Jan 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli tweets for Shardul in marathi Tula parat manla
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर - फोटो : twitter@BCCI

निचले क्रम के बल्लेबाजों वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने विषम परिस्थितियों में शतकीय साझेदारी निभाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां भारत को मुकाबले में बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया के 369 रन के जवाब में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण बैकफुट पर खड़ा भारत आखिर में अपनी पहली पारी में 336 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। नंबर सात और आठ में आकर 123 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करने वाली इस जोड़ी की पूरी दुनिया दीवानी हो गई।

विज्ञापन

तुला परत मानला रे ठाकुर

भारत का स्कोर एक समय छह विकेट पर 186 रन था और वह ऑस्ट्रेलिया से 183 रन पीछे था। ठाकुर (67) और सुंदर (62) ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली। ठाकुर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने किसी तरह से दबाव में नहीं दिखे। ठाकुर ने अपनी पारी में 115 गेंदें खेली तथा नौ चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत से दोनों बल्लेबाजों की तारीफ की और मराठी में मुंबई के बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए लिखा, 'तुझे दोबारा मान गया ठाकुर'

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाबा दा ढाबा

सुंदर ने शार्ट पिच गेंदों का अच्छी तरह सामना करके अपनी रक्षात्मक तकनीक से प्रभावित किया। ऑस्ट्रेलिया ने 80 ओवर पूरे होते ही नयी गेंद ली लेकिन इन दोनों पर उसका भी प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने नई गेंद से 22 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया को सफलता से दूर रखा।
 



बाएं हाथ की उंगली में चोट के बावजूद ठाकुर का स्टार्क पर लगाया गया ड्राइव दर्शनीय था। उन्होंने अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे लियोन पर लांग ऑन पर छक्का जड़कर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में सुंदर के खूबसूरत चौके से साझेदारी तिहरे अंक में पहुंची। सुंदर भी अगले ओवर में अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।

 

 

विज्ञापन

सुरक्षित हाथों में भारत का भविष्य

भारत ने पहले सत्र में 99 और दूसरे सत्र में 92 रन जोड़े और इस बीच दो-दो विकेट गंवाए। तीसरे सत्र में पुछल्ले बल्लेबाजों ने आखिर तक संघर्ष जारी रखा। इस सत्र में भी भारत चार विकेट के एवज में 83 रन जोड़ने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए।
 



मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए थे और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 54 रन की हो गई है। स्टंप उखड़ने के समय डेविड वार्नर 20 और मार्कस हैरिस एक रन पर खेल रहे थे।

 

 

दबंगई से खेले दोनों बल्लेबाज

भारत ने सुबह के सत्र में चेतेश्वर पुजारा (25) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (37) तथा दूसरे सत्र में मयंक अग्रवाल (38) और ऋषभ पंत (23) के विकेट गंवाए। इन चारों बल्लेबाजों ने सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए जिसकी भारत को सख्त जरूरत थी। यह साझेदारी तोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपना पूरा दमखम लगाया और लगातार शार्ट पिच गेंदें की।
 



सुंदर के लिए तेज गेंदबाजों ने लगातार शार्ट पिच गेंदे की। ऐसी कुछ गेंदों को उन्होंने अपने शरीर पर झेला लेकिन आखिर में स्टार्क की शार्ट पिच गेंद गली में कैमरन ग्रीन की तरफ उछाल गए, जिन्होंने उसे बड़ी खूबसूरती से कैच में बदला। सुंदर की 144 गेंदों की पारी में सात चौके और लियोन पर लगाया गया छक्का शामिल है।

 

 

भारतीय टीम की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने ट्वीट कर कहा, भारत को पूरा श्रेय देना चाहिए। जिस तरह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने अबतक प्रदर्शन किया वह यह दर्शाता भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेन्थ कितनी मजबूत है। इतनी चोटिल खिलाड़ियों के बावजूद भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।' 
 

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने निचले क्रम में वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की अनुशासित और शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से कहा, 'उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान जिस तरह का जज्बा और धैर्य दिखाया वह शानदार था। उन्होंने जोखिम नहीं उठाया। वह साझेदारी शानदार थी, बिलकुल वैसी जिसकी उस समय भारतीय टीम को जरूरत थी। वे कुछ टेस्ट के अनुभव के साथ ऐसा करने में सफल रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed