फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli trolled for having dinner just after being out in Match against CSK

CSK vs RCB: आउट होने के तुरंत बाद डिनर करने पर ट्रोल हुए कोहली, फैंस बोले- अभी समझा आउट क्यों हुआ

Tue, 18 Apr 2023 11:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 11:33 AM IST
सार

चेन्नई के खिलाफ मैच में विराट कोहली सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद वह डिनर करने चले गए। विराट की तस्वीरें सामने आने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli trolled for having dinner just after being out in Match against CSK
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद विराट कोहली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और उनकी टीम को आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए विराट सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके तुरंत बाद ही वह मैनेजमेंट रूम में जाकर डिनर करने लगे। 
विज्ञापन


कुर्सी पर बैठकर डिनर करते हुए विराट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। आलोचकों ने कहा कि विराट हमेशा बड़े मैच में फेल होते हैं। वहीं, एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट कर लिखा कि अब समझ आया विराट जल्दी क्यों आउट हो गए।
विज्ञापन

इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और छह विकेट पर 226 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ के जल्दी आउट होने के बाद डेवोन कॉन्वे (83 रन) और अजिंक्य रहाणे (37 रन) ने चेन्नई की पारी को संभाला। इसके बाद शिवम दुबे ने 52 रन की पारी खेल टीम को 200 रन तक पहुंचाया। अंत में मोईन अली और रायुडू के योगदान से टीम 226 रन तक पहुंची। आरसीबी के लिए सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। हालांकि, सिराज के अलावा किसी भी गेंदबाज का इकोनॉमी रेट 10 से कम नहीं था। 

227 रन के स्कोर का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली छह रन और महिपाल लोमरोर खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 61 गेंद में 126 रन की साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। हालांकि, मैक्सवेल 13वें ओवर में 76 रन बनाकर आउट हो गए और अगले ही ओवर में डुप्लेसिस 62 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इन दोनों के आउट होने के साथ ही चेन्नई की टीम मैच में वापस आ गई। दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में 28 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह भी 17वें ओवर में आउट हो गए। अंत में आरसीबी की टीम आठ विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई और मैच आठ रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed