{"_id":"58f6e8904f1c1b1a74472ba5","slug":"virat-kohli-told-chris-gayle-is-universe-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, विराट ने गेल को क्यों बताया 'यूनिवर्स बॉस'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए, विराट ने गेल को क्यों बताया 'यूनिवर्स बॉस'
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिकेट से संबंधित कई रोचक बातें साझा की हैं।राजकोट में आरसीबी और गुजरात लॉयंस के बीच खेले गए मुकाबले में कल क्रिस गेल ने टी-20 में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले दस हजारी खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले राजकोट से करीब 200 किलोमीटर दूर अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने 1987 में खेले गए मैच में मील का पत्थर साबित हुए थे। उन्होंने उसी मैच में टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। गावस्कर ने टेस्ट मैच में तो सचिन तेंदुलकर वनडे में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। लेकिन 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने कम से कम ओवर वाले प्रारूप टी-20 के महानायक बन गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आईपीएल-10 के गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गेल ने अपने दस हजार रन पूरे करने के लिए 743 छक्के और 769 चौकों की मदद से 7,534 रन बनाए हैं। गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए मैच में कल सात छक्के और पांच चौकों की मदद से 38 गेंदों में 77 रन की पारी खेली। वह टी-20 में दस शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
मैच के बाद विराट ने गेल से लिए गए इंटरव्यू में पूछा मेरे साथ पारी खोलने का अनुभव कैसा रहा? इसके जवाब में गेल ने कहा कि आपके साथ खेलने में बहुत मजा आता है। आपके साथ खेलने में एक छोर पर आसानी से अपने वास्तविक रूप में खेलने का मौका मिलता है। एक छोर पर आप स्कोर को मेनटेन रखते हैं। आपने अपने करियर में अभी तक बहुत कुछ हासिल किया है। गेल ने गंभीरता के साथ कहा और मैं आपको दिल से चाहता हूं।
एक अन्य सवाल में विराट यह टी -20 में हमारी एक रिकॉर्ड 100 वी शतकीय साझेदारी थी। आपने 40 की औसत से 10,000 रन पूरे किए हैं, जिसमें आपका 149 का स्टाइक रेट और 18 सेंचुरी शामिल हैं। आपके साथ इतना फ्रैंक होने का मेरा विशेषाधिकार है। आपने इतने सालों तक 'यूनिवर्स बॉस' के पद को सफलता पूर्वक कायम कर रखा है।
जवाब में गेल ने कहा कि 10000 रन बनाने और आपके साथ उस पल को साझा करना मेरे लिए शानदार है। हमने साथ में बहुत साझेदारी की हैं और यह सचमुच महान है इसके अलावा, आरसीबी की ओर से खेलना शानदार है। आपके साथ ड्रेसिंग रूम को साझा करना मेरे लिए विशेष है। यह अच्छा है कि हमारे पास कई प्रतिभाएं हैं, जो बहुत युवा हैं और यह अच्छा मजेदार है।