{"_id":"3857de7039aa32ad0450da4bccd129ef","slug":"virat-kohli-to-lead-team-india-in-adelaide-test-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहली ही एडिलेड टेस्ट में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ही एडिलेड टेस्ट में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 08 Dec 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत के कारण टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम आगे बढ़ जाने के बाद ऐसा लगने लगा था कि विराट कोहली का टेस्ट टीम की कप्तानी करने का सपना इस बार लटक जाएगा। पहले से तय कार्यकम के अनुसार कोहली को ब्रिसबेन में 4 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की कप्तानी करनी थी क्योंकि धोनी फिट नहीं थे। लेकिन ह्यूज के निधन के बाद यह टेस्ट स्थगित हो गया और नए कार्यक्रम के अनुसार पहला टेस्ट 9 दिसंबर से एडिलेड में कर दिया गया।
नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए और टीम प्रबंधन की ओर से कहा गया था कि धोनी अगर वहां पर होंगे तो कप्तानी वहीं करेंगे। ऐसे में कोहली का सपना टूटता दिखा। हालांकि बाद में ऐसे कयास लगने लगे थे कि धोनी पहले टेस्ट मैच में न उतरें।
टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले यह ऐलान हो गया है कि विराट कोहली ही पहले टेस्ट में भारत की अगुवाई करेंगे क्योंकि धोनी अभी फिट नहीं हैं। अभी भी धोनी के अंगूठे में चोट है।

एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को दोहरा झटका
महेंद्र सिंह धोनी जनवरी, 2012 के बाद पहली बार कोई टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। उनके चोटिल होने के कारण मैच में नहीं खेलने से विकेटकीपर रिदिमान साहा को भी अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिलेगा।
धोनी के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के भी इस टेस्ट मैच में उतरने की संभावना नहीं है। उनकी बाईं कुहनी में चोट है और इस कारण वह शुरुआती 2 टेस्ट मैचों से बाहर हो सकते हैं। भुवी रविवार को एडिलेड में अभ्यास सत्र में भी नजर नहीं आए थे।
हालांकि टीम प्रबंधन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनके बाईं कुहनी में अभी भी दर्द है और पहले टेस्ट के चयन के लिए उपलबध हो सकते हैं। लेकिन समझा जाता है कि वह एडिलेड के बाद ब्रिसबेन में होने वाले टेस्ट मैच में भी न खेलें। वह मेलबर्न टेस्ट से मैदान में उतर सकते हैं।
भुवनेश्वर अगर मैच से हटते हैं तो भारत के लिए यह तगड़ा झटका होगा। उन्होंने इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 19 विकेट झटके थे, साथ ही पुछल्ले क्रम में गजब की बल्लेबाजी भी की और 3 अर्धशतक लगाए थे।

टीम इंडिया को दर्द देने की फिराक में कंगारू
टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि इस साल के मध्य में इंग्लैंड दौरे पर विफल रहने के बाद उन्होंने अपनी तकनीक पर काफी मेहनत की है।
पुजारा ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा मानना है कि आपके करियर में थोड़ा बहुत कठिन समय जरूर आता है। इंग्लैंड दौरा उन्हीं में से एक था। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और खराब समय से मैंने बहुत सारी बातें सीखी हैं। मैंने पिछले दो विदेशी दौरों पर की गई अपनी बल्लेबाजी का विश्लेषण किया। मुझे पता चला कि इंग्लैंड दौरे पर मैं कुछ गलतियां कर रहा था। इस बीच मैंने महसूस किया कि तकनीक मेरी बल्लेबाजी का मजबूत पहलू है और मैंने इस पर जमकर मेहनत की।"
वहीं भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया एडिलेड की परिस्थितियों से परिचित हो गई है और इसका फायदा उन्हें पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिलेगा। भारतीय टीम 2 हफ्ते से एडिलेड में है और उसने यहां 2 अभ्यास मैच भी खेले हैं।
रोहित ने कहा, "हम यहां पिछले 2 हफ्ते से हैं और हमने यहां 2 अभ्यास मैच भी खेले हैं। यहां की अभ्यास विकेट भी काफी अच्छी थी। इन सभी चीजों से हमें यहां की परिस्थितियों को जानने में मदद मिली। हमने अभ्यास मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि हम अपनी इस लय को आगे भी बनाए रखेंगे।"
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने साथी खिलाड़ी फिल ह्यूज की मौत से भले ही दुख में डूबी हो लेकिन उसके दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि उनकी टीम आगामी टेस्ट सीरीज में आक्रामक क्रिकेट खेलने और भारतीय टीम को दर्द देने के लिए तैयार है।

जीते तो तीसरे, हारे तो भारत तीसरे पायदान पर
टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी जो उसकी नजर टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर रहेगी। भारतीय टीम अभी 96 अंक के साथ छठवें पायदान पर है और यदि वह दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 4-0 से जीत लेगी तो रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
इस स्थिति में टीम इंडिया को 107 रेटिंग अंक का फायदा होगा और वह ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ एक अंक पीछे रह जाएगी। वहीं 3-1 से जीत हासिल करने पर टीम इंडिया के तीसरे स्थान पर स्थित इंग्लैंड के समान 104 अंक हो जाएंगे। हालांकि इस स्थिति में इंग्लैंड दशमलव गणना के आधार पर भारतीय टीम से आगे रहेगी।
अभी टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका 124 अंक के साथ शीर्ष पर है। यदि सीरीज 2-2 से बराबर रहती है तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों वर्तमान रैंकिंग पर बने रहेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 114 जबकि भारत के 99 अंक हो जाएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 4-0 से जीत हासिल करता है तो उसके और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिर्फ 4 अंक का अंतर रह जाएगा और भारत सातवें स्थान पर खिसक जाएगा।