फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
93/1 (5.5 ov)
Target: 226
Abhishek Sharma 29(12)*
Sanju Samson 50 (23)
IND need 133 runs in 14.1 remaining overs

वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को चुनी जाएगी टीम, किसकी होगी छुट्टी-कौन करेगा आराम?

Sat, 20 Jul 2019 08:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli to Attend Selection Meeting on Sunday to Pick Squad for West Indies Tour
टीम इंडिया

विश्व कप के सेमीफाइनल में हारते ही भारतीय क्रिकेट में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। पहले टीम का चयन 19 जुलाई (शुक्रवार) को होना था, लेकिन अब रविवार 21 जुलाई को मुंबई में मीटिंग के बाद टीम चुनी जाएगी। बैठक में कप्तान विराट कोहली पांच चयनकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।



भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के मुखिया एमएसके प्रसाद और उनके साथी देवांग गांधी, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे और गगन खोड़ा के सामने धोनी क संन्यास, विराट कोहली की कप्तानी, रोहित शर्मा को टीम की बागडोर देने पर, रवि शास्त्री के कोच पद पर बने रहने जैसे कई अहम मुद्दे होंगे। मगर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किन-किन खिलाड़ियों को इस सीरीज से बाहर का किया जाएगा या आराम दिया जाएगा।

Trending Videos
Virat Kohli to Attend Selection Meeting on Sunday to Pick Squad for West Indies Tour
हार्दिक पांड्या

टीम चयन से पहले चयनकर्ता सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।  हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हार्दिक पांड्या कैरेबियाई दौरे पर नहीं जाएंगे। खबर के अनुसार पूरी सीरीज से पांड्या को पीठ की परेशानी के चलते आराम दिया जा सकता है।

Virat Kohli to Attend Selection Meeting on Sunday to Pick Squad for West Indies Tour
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी-20 से ब्रेक दिया जा सकता है, जिससे टेस्ट सीरीज में वह फ्रेश होकर वापसी कर सकें। केदार जाधव की जगह टीम मैनेजमेंट किसी युवा खिलाड़ी को आजमाने की फिराक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli to Attend Selection Meeting on Sunday to Pick Squad for West Indies Tour
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

पहले माना जा रहा था कि विराट कोहली की जगह इस सीरीज में रोहित शर्मा को बतौर कप्तान भेजा जाएगा। कोहली आराम करेंगे, लेकिन अब खुद विराट विश्व कप की कड़वी यादों को पीछे छोड़कर वेस्टइंडीज से एक नई शुरुआत करना चाहते हें। विराट कोहली जहां कैरेबियाई दौरे पर बतौर कप्तान जा सकते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli to Attend Selection Meeting on Sunday to Pick Squad for West Indies Tour
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाजी महेंद्र सिंह धोनी का भविष्य होगा। धोनी ने अभी तक अपने भविष्य को लेकर कुछ नहीं बताया है ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है। पहले माना जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन इस संबंध में कप्तान विराट कोहली को कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed