{"_id":"62d2bdd098ff4d3d3e1dfaf7","slug":"virat-kohli-thanks-babar-azam-for-support-over-bad-form","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Reply To Babar: विराट कोहली ने एक दिन बाद दिया बाबर के ट्वीट का जवाब, गलत साबित हुए शाहिद अफरीदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Reply To Babar: विराट कोहली ने एक दिन बाद दिया बाबर के ट्वीट का जवाब, गलत साबित हुए शाहिद अफरीदी
Sat, 16 Jul 2022 07:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 16 Jul 2022 07:02 PM IST
सार
बाबर आजम ने खराब फॉर्म को लेकर विराट का समर्थन किया था। अब इस मामले पर विराट कोहली ने बाबर आजम को शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही उन्होंने बाबर को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक दिन बाद बाबर आजम के ट्वीट का जवाब दिया है। कोहली ने समर्थन के लिए बाबर को शुक्रिया कहा है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विराट 16 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद बाबर आजम ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि यह समय भी गुजर जाएगा आप मजबूती से खड़े रहें। अब विराट ने इसके जवाब में बाबर आजम को शुक्रिया कहा है।
विराट ने लिखा "धन्यवाद, आगे बढ़ते रहें और चमकते रहें। आपको शुभकामनाएं।"
इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा था कि विराट कोहली को बाबर आजम के ट्वीट का जवाब देना चाहिए था। अगर वो ऐसा करते तो दोनों देशों के आपसी संबंधों में सुधार आता। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें विराट की तरफ से जवाब की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, विराट कोहली ने शाहिद अफरीदी को गलत साबित करते हुए बाबर के ट्वीट का जवाब दिया है।

क्या बोले थे बाबर?
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विराट 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद बाबर आजम ने विराट को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा था "यह समय भी बीत जाएगा।" इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले विराट को लेकर सवाल पूछे जाने पर बाबर आजम ने कहा था कि बतौर खिलाड़ी मुझे पता है कि आप इस तरह के दौर (आउट ऑफ फॉर्म) से गुजर सकते हैं। मुझे यह भी पता है कि एक खिलाड़ी ऐसे दौर में क्या करता है और उस पर क्या बीतती है। उस समय आपको समर्थन की आवश्यकता होती है। मैंने सिर्फ यह सोचकर ट्वीट किया था कि यह उन्हें समर्थन देगा और उन्हें हिम्मत देगा। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट काफी क्रिकेट खेल रहे हैं और वह जानते हैं कि इन परिस्थितियों से कैसे बाहर निकलना है। इसमें समय लगता है। अगर आप इस दौर में खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं तो यह वास्तव में अच्छा होगा।
कोहली इस साल खेले सात वनडे मैचों में 158 रन ही बना सके हैं, जिनमें सिर्फ दो अर्धशतक शामिल हैं। वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर और इमामुल हक के बाद तीसरे स्थान पर हैं।