फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Support Pm Narendra Modi 9 Pm 9 Minutes Appeal Wrote A Message To His Fans

कोहली बोले- स्टेडियम की असली ताकत होते हैं दर्शक, 'दीप जलाएं' अभियान का किया समर्थन

Sun, 05 Apr 2020 02:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Support Pm Narendra Modi 9 Pm 9 Minutes Appeal Wrote A Message To His Fans
विराट कोहली
ऐसे समय में जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद दरवाजों के अंदर करवाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है, तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि स्टेडियम की असली ताकत उसमें मौजूद दर्शक होते हैं।
विज्ञापन


कोहली ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम योगदान दे रहे अपने स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में एकजुटता का आह्वान करते हुए यह बात कही। उन्होंने ट्वीट किया कि स्टेडियम की ताकत उसके प्रशंसकों में होती है, भारत की भावना अपने लोगों से जुड़ी है। आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए। आइए दुनिया को दिखाते हैं, हम सब एक साथ है। आइए हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को दिखाएं कि हम उनके साथ हैं।
विज्ञापन

 
कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं ठप पड़ी हैं और आईपीएल के आयोजन को लेकर भी आशंका बनी हुई है। पहले यह टी-20 टूर्नामेंट 29 मार्च से आयोजित किया जाना था, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था। बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है लेकिन उसने जिन विकल्पों पर विचार किया है उनमें इसका आयोजन खाली स्टेडियमों में करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed