{"_id":"5a1568724f1c1bf4688bcbb8","slug":"virat-kohli-stop-by-shastri-to-left-century-before-declaration-at-kolkata-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोच शास्त्री ने किया खुलासा, विराट जब 97 रन पर थे तब ही लेना चाहते थे ये अहम फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच शास्त्री ने किया खुलासा, विराट जब 97 रन पर थे तब ही लेना चाहते थे ये अहम फैसला
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन समय कम होने की वजह से विराट कोहली शतक लगाए बिना भारतीय पारी घोषित करना चाहते थे। ताकि श्रीलंका को अधिक से अधिक ओवर खेलने का मौका मिल सके। बाद में हेड कोच रवि शास्त्री के कहने पर कोहली ने फटाफट शतक पूरा कर पारी की घोषणा की।
विज्ञापन
Trending Videos
शास्त्री ने कोहली की इस रणनीति का खुलासा किया
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
मैच खत्म होने के बाद रवि शास्त्री ने कोहली की इस रणनीति का खुलासा खुद किया। शास्त्री ने बताया कि कोहली शतक पूरा किए बगैर पारी समाप्ति की घोषणा करना चाहते थे। लेकिन मैंने उन्हें ऐसा करने से रोका। मैदान से ही कोहली ने इशारे से पारी समाप्ति के लिए मुझसे बात की, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि तेजी से शतक बनाकर तुरंत पारी समाप्ति की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली के लिए जीत सबसे अहम है शतक नहीं
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
कोहली और शास्त्री की इशारों में हुई इस बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है। शास्त्री ने कहा कि ऐसा त्याग कोई खिलाड़ी या कोई कप्तान नहीं करना चाहेगा लेकिन कोहली में ऐसा त्याग करने की भावना है।
कोहली 88 ओवर की समाप्ति के बाद 97 रन पर नाबाद थे
विराट कोहली और रवि शास्त्री
कोहली 88 ओवर की समाप्ति के बाद 97 रन पर नाबाद थे। इसी स्कोर पर कोहली ने ड्रेसिंग रूम पर बैठे शास्त्री की तरफ देखकर सवाल किया कि क्या मुझे पारी घोषित कर देनी चाहिए। लेकिन विराट के इस सवाल को कोच शास्त्री ने ठुकरा दिया।
'शतक पूरा करने के बाद पारी की घोषणा करो'
विराट कोहली
- फोटो : twitter
शास्त्री ने कहा कि वह एक-दो ओवर और बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा करे तथा पारी की घोषणा करे। इसके बाद कोहली ने तुरंत सुरंगा लकमल की गेंद पर लॉग ऑफ पर सिक्स जड़कर अपना शतक पूरा करते हुए पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।
How about that for sign language? Care to decode this conversation between the Captain and Coach? #INDvSL pic.twitter.com/cN54UzGJy8
— BCCI (@BCCI) November 20, 2017