{"_id":"61b9d6edfe83255aa75ce49c","slug":"virat-kohli-sourav-ganguly-version-of-how-new-odi-captain-was-named-and-t20-captaincy-matter-contradiction-in-the-statements-of-kohli-and-ganguly-virat-vs-ganguly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kohli-Ganguly Controversy: कोहली ने गांगुली के बयान पर सवाल खड़े किए, कप्तानी पर दोनों के दावों में जमीन-आसमान का फर्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli-Ganguly Controversy: कोहली ने गांगुली के बयान पर सवाल खड़े किए, कप्तानी पर दोनों के दावों में जमीन-आसमान का फर्क
Wed, 15 Dec 2021 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 Dec 2021 05:25 PM IST
सार
विराट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें सिलेक्टर्स ने टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड चुनने से डेढ़ घंटे पहले बताया कि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया जा रहा है। इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी। वहीं, गांगुली का बयान इससे ठीक उलट था।
विज्ञापन
गांगुली और विराट के बयानों में अंतर है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कप्तानी को लेकर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कुछ ऐसी जानकारियां दीं जो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयानों के ठीक उलट हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या वाकई टीम इंडिया में सब कुछ ठीक है? क्या यह पूरा विवाद गांगुली और विराट कोहली के बीच है? हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कप्तानी को लेकर गांगुली और विराट के बयान में कितना फर्क दिखाई पड़ रहा है।
विराट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें सिलेक्टर्स ने टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड चुनने से डेढ़ घंटे पहले बताया कि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया जा रहा है। इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी। वहीं, गांगुली का बयान इससे ठीक उलट था। गांगुली ने पिछले कुछ दिनों में कई बयान दिए थे और कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कोहली से बातचीत की थी।

गांगुली और विराट
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 की कप्तानी को लेकर दोनों के बयान
सौरव गांगुली ने क्या कहा
गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने विराट से मांग की थी कि वह टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ें, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को भी सीमित ओवर के क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा।
विराट कोहली का जवाब
जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा।
कोहली का यह बयान गांगुली के बयान से बिलकुल अलग था। कोहली ने आगे कहा कि बोर्ड ने टी-20 कप्तानी छोड़ने के मेरे फैसले को सही कदम बताया था। मैंने उन्हें टेस्ट और वनडे में कप्तान बने रहने के फैसले के बारे में बताया था और यह भी कहा था कि बोर्ड को इसमें दिक्कत है तो वह कोई भी फैसला ले सकते हैं।

वनडे कप्तानी को लेकर जानकारी नहीं दी
सौरव गांगुली ने क्या कहा
गांगुली ने कहा था कि विराट कोहली टेस्ट कप्तान बने रहेंगे और रोहित को व्हाइट बॉल क्रिकेट (सीमित ओवर) का कप्तान बनाया जाएगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर मैंने खुद विराट कोहली से बातचीत की थी। इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने भी विराट से बातचीत की थी। गांगुली ने यह बयान न्यूज एजेंसी को दिया था।
विराट कोहली का जवाब
बोर्ड और मेरी बातचीत को लेकर जो भी बयान दिए गए, वह सही नहीं हैं। मुझे आठ दिसंबर को टेस्ट सीरीज के लिए टीम चुने जाने से डेढ़ घंटे पहले वनडे की कप्तानी से हटाए जाने की जानकारी मिली। इससे पहले मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई थी। टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद से कप्तान को लेकर मेरे और बोर्ड के बीच बातचीत नहीं हुई।
विराट ने कहा- मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टेस्ट टीम को लेकर बातचीत की। इसके बाद कॉल खत्म होने से तुरंत पहले उन्होंने मुझे बताया कि पांचों चयनकर्ताओं ने फैसला लिया है कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूंगा। इस पर मेरा जवाब ओके था।

व्हाइट और रेड बॉल फॉर्मेट के अलग-अलग कप्तान
गांगुली ने क्या कहा
गांगुली ने कहा था कि व्हाइट बॉल यानी सीमित ओवर क्रिकेट और रेड बॉल यानी टेस्ट क्रिकेट के अलग-अलग कप्तान होने चाहिए। इससे वर्कलोड मैनेजमेंट में आसानी रहती है।
कोहली का जवाब
कोहली ने मीडिया को बताया कि मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ते वक्त अपना मत रख दिया था। मैंने उन्हें कहा था कि मैं वनडे और टेस्ट में कप्तान बने रहना चाहता हूं। इसमें अगर उन्हें कोई दिक्कत है, तो वह कोई भी फैसला ले सकते हैं।