फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Should Not Be Rushed Into Captaincy In All Formats: Sunil Gavaskar

कोहली को कप्तान बनाने के पक्ष में दादा, गावस्कर ने किया विरोध

Wed, 11 May 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Should Not Be Rushed Into Captaincy In All Formats: Sunil Gavaskar
- फोटो : pti

सौरव गांगुली के धोनी को कप्तानी से हटाने की बात कहने के बाद गावस्कर ने विराट कोहली को तीनों फॉरमेट का कप्तान बनाने का विरोध किया है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा था कि उन्हें हैरानी होगी कि अगर सीमित ओवरों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 में होने वाले 50-50 ओवरों के अगले विश्व कप में भी भारतीय टीम की कप्तानी करते हैं।
विज्ञापन


लेकिन महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों फॉरमेट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने का विरोध किया है। कोहली इस समय तीनों फॉरमेट में लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि धोनी का बल्ला अपनी पुरानी छवि के अनुरूप नहीं चल रहा है। धोनी कप्तानी में भी इस समय कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मैचों में धोनी की कप्तानी नाकाम रही है साथ ही आईपीएल में इस बार उनकी टीम (राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस) 11 मैचों में 8 हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

पूर्व कप्तान और कमेंट्रेटर सुनील गावस्कर के अनुसार, इस समय भारतीय क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाज कोहली को तीनों फॉरमेट का कप्तान बनाकर उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। 2015-16 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का औसत 95.57 रहा, जबकि आईपीएल में वह 9 मैचों में 2 शतकों के साथ 561 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

टीम इंडिया की 'रन मशीन' बन चुके कोहली ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए लीग के 3 सत्र में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। 

उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए गावस्कर ने कहा, "कोहली इस समय लगातार बेहतर करते जा रहे हैं। वह शायद इस समय निरंतरता के आधार पर दुनिया से बेस्ट बल्लेबाज हैं। उनकी मानसिक ऊर्जा और रन बनाने की दृढ़ता गजब की है। उनका मैदान पर बर्ताव भी शानदार रहा है। बतौर टेस्ट कप्तान भी उन्होंने अच्छा कर दिखाया है।" हालांकि वह मानते हैं कि उन्हें अभी और समय दिया जाना चाहिए।

उन्होंने एनडीटीवी से कहा, "विराट को तीनों फॉरमेट्स की कमान नहीं सौंपी जानी चाहिए। उन्हें अपनी भूमिका खुद तैयार करने का मौका देते हैं.... 2019 का वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है।"

कोहली की अगुवाई में आरसीबी की टीम इस समय 9 मैचों में 8 अंकों के साथ छठे नंबर पर है और उसे प्लेऑफ में जाने के लिए अपने शेष मैच जीतने ही होंगे।

बतौर खिलाड़ी धोनी को टीम में बने रहना चाहिएः गांगुली

Virat Kohli Should Not Be Rushed Into Captaincy In All Formats: Sunil Gavaskar

गावस्कर के उलट सौरव गांगुली ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें यह दायित्व जल्द सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को इस मामले में फैसला लेना चाहिए ताकि देश भविष्य के लिए योजना बना सके।

गांगुली ने कहा था कि धोनी नौ साल से कप्तान हैं जो कि एक लंबी अवधि है। उन्होंने कप्तान के रूप में शानदार काम भी किया है लेकिन क्या 2019 विश्व कप में भी कप्तानी का दायित्व संभालने की क्षमता उनमें है। क्या वह अगले चार साल और कप्तान बने रह सकते हैं? चयनकर्ताओं को इन सवालों के जवाब तलाशने की जरूरत है। यदि जवाब हां है तो मैं बहुत हैरान होऊंगा।

इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि धोनी को क्रिकेट छोड़ देनी चाहिए। उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट में भाग लेना चाहिए। टीम को अभी उनकी जरूरत है। दुनिया की हर टीम भविष्य की योजना बनाती है। उनका चयनकर्ताओं से यह सवाल है कि आने वाले तीन-चार साल बाद भी क्या वह धोनी को कप्तान के रूप में देखते हैं। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट पहले ही छोड़ दी थी और अब वह केवल वनडे और टी-20 खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed